Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर महोत्सव के दूसरे दिन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की धूम

युवाओं व दिव्यांगजनों को मिली नई ताकतजौनपुर। ऐतिहासिक शाही किला में आयोजित जौनपुर महोत्सव के दूसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों, सम्मान समारोह और जनकल्याणकारी योजनाओं...
Homeअपना जौनपुरसड़क दुघर्टना में तीन घायल

सड़क दुघर्टना में तीन घायल

जौनपुर धारा, शाहगंज। कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क दुघर्टना में तीन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद दो लोगों की हालत गंभीर देख जिला रेफर कर दिया गया।

क्षेत्र के बड़ौना गांव में एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे गढ्ढे में पलट गयी जिसमें आगरा जनपद के समसाबाद निवासी चालक 45 वर्षीय कमल सिंह पुत्र रेवती सिंह व धौलपुर जनपद के रम्भा गढ़ गांव निवासी खालसी 40 वर्षीय लायक सिंह पुत्र हरीश सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने घायलों को इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। वहीं क्षेत्र के सबरहद गांव निवासी 65 वर्षीय कमालुद्दीन पुत्र हामिद अपने बाइक से शेखवलिया गांव के समीप बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहां पर हामिद व लायक की हालत गंभीर देख उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।

Share Now...