Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरसड़क दुघर्टना में आरपीएफ का जवान घायल

सड़क दुघर्टना में आरपीएफ का जवान घायल

जौनपुर धारा, शाहगंज। कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत इमरानगंज बाजार में सड़क दुघर्टना में बाइक सवार एक व्यक्ति बिजली के खम्भे से टकराने से गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस की मदद से इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया है। आजमगढ़ जनपद के पवई थाना क्षेत्र के भीमलपुर गांव निवासी 42 वर्षीय धर्मराज पुत्र बंशराज जो कोलकाता में रेलवे सुरक्षा बल में कांस्टेबल पद पर तैनात हैं। इस समय छुट्टी में घर आये हुए थे। मंगलवार को बाइक से रिश्तेदारी से वापस घर लौट रहे थे कि इमरानगंज बाजार में बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के खम्भे से टकरा गई जिसमें गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उक्त घायल की हालत गंभीर देख बेहतर इलाज हेतु जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है।