जौनपुर धारा, शाहगंज। कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत ताखा पश्चिम गांव स्थित डिग्री कालेज के समीप सड़क दुघर्टना में साइकिल सवार बाइक की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। क्षेत्र के पूरा सरवन गांव निवासी 58वर्षीय पारस यादव पुत्र किशोर यादव शुक्रवार को शाहगंज से साइकिल से घर जा रहें थे कि ताखा पश्चिम गांव स्थित गन्ना कृषक महाविद्यालय के समीप तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उक्त घायल की हालत गंभीर देख जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
― Advertisement ―
E-Paper 19-04-2026
Jaunpur Dhara E-Paper 19 April 2026आज का जौनपुर धारा ई-पेपर पढ़ें और जिले की सभी प्रमुख खबरों से अपडेट रहें। इस अंक में आपको...
सड़क दुघर्टना में अधेड़ घायल

Previous article


