Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरब्रह्माकुमारीज में जाकर मिलती है शांति : डॉ.सुषमा पटेल

ब्रह्माकुमारीज में जाकर मिलती है शांति : डॉ.सुषमा पटेल

  • पूर्व विधायक डॉ.सुषमा पटेल को ब्रह्माकुमारियों ने बांधी राखी
  • ब्रह्माकुमारियों द्वारा नौ दिवसीय रक्षाबंधन कार्यक्रम किया आयोजित

जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के तत्वावधान में नौ दिवसीय रक्षाबंधन का कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जिसमें ब्रह्मकुमारी बहनों ने सभी अधिकारियों और प्रमुख शख्सियत को राखी बांधकर उसकी आध्यात्मिक महत्व समझा रही है। शुक्रवार को इसी कार्यक्रम के तहत योग केंद्र की संचालिका अनीता दीदी ने मुंगराबादशाहपुर की पूर्व विधायक डॉ.सुषमा पटेल को राखी बांधी। पूर्व विधायक को संचालिका अनीता दीदी ने पांच दोषों को दूर करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने अपने जीवन में शांति, एकता, प्रेम, सद्भाव और सार्वभौमिक भाईचारे के लिए गुरु और मूल्यों को विकसित करने का भी आग्रह किया। ब्रह्मकुमारी बहनों ने सामूहिक रूप से पूर्व विधायक डॉ सुषमा पटेल को ईश्वरी सौगात भेंट किया। इस दौरान पूर्व विधायक डॉ सुषमा पटेल ने अपना अनुभव साझा करते हुए कहा कि विश्व में एक अद्वितीय संगठन है। यह संस्था जीवन जीने की कला सिखाती है। हर बार संस्था के परिसर में आकर एक आसीन शांति का एहसास होता है। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन का यह पावन त्यौहार हमें पवित्र और सुरक्षा के बीच सीधे संबंध की याद दिलाता है। इस अवसर पर रजनी बहन, दीपा बहन, ममता बहन, ज्योति बहन, शोभा, राजमणि यादव, श्याम केशरी व जगन्नाथ समेत बहन-भाई मौजूद रहे।