Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरसड़क के गड्ढे को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

सड़क के गड्ढे को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

जौनपुर धारा, जौनपुर। जफराबाद क्षेत्र के रमदत्तपुर गांव के बीच से जाने वाली सड़क पर बन गए बड़े गड्ढे को लेकर बुधवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। उक्त गांव के बीच से जाने वाली सड़क इन दिनों बड़े वाहनों के ज्यादा आने जाने से एक दम खराब हो चुकी है। हौज टोलप्लाज़ा का टोल टैक्स बचाने के चक्कर मे काफी वाहन सिरकोनी से तथा जफराबाद बाईपास से होकर इस सड़क से ही निकल रही है। हालांकि अब ट्रक व ट्रेलर जैसे बड़े वाहन वीरभानपुर नहर मार्ग से निकल रहे रहे। सड़क के टूटने के कारण आये दिन बाइक व साइकिल सवार गिरकर घायल हो रहे हैं। सड़क के दोनों तरफ आबादी है। चार पहिया वाहन तेज रफ्तार से चलते है। जिसके कारण बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। गांव के राजेश कुमार, शैलेश कुमार सड़क के गड्ढों के कारण गिरकर घायल हो चुके है। जबकि मामूली रूप से तो दर्जन भर से ज्यादा लोग गिरकर घायल हो चुके है। सड़क को जल्द से जल्द बनवाने को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वालो में शिवचन्द प्रजापति, पारस नाथ, अजय प्रजापति, दीपक कुमार, शीला देवी, अर्चना आदि रहे।