Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरबच्चों को दी जाएगी पानी के जांच की जानकारी : जिलाधिकारी

बच्चों को दी जाएगी पानी के जांच की जानकारी : जिलाधिकारी

जौनपुर धारा, जौनपुर। राज्य सरकार की अनूठी पहल पर देश में पहली बार भावी पीढ़ी को जल जीवन मिशन की परियोजनाओं का सहभागी बनाने के लिए उत्तर प्रदेश में ’’जल ज्ञान यात्रा’’ का शुभारंभ किया गया है।

गुरुवार को इस कड़ी में जौनपुर में होने जा रही जल ज्ञान यात्रा में उच्च प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले कक्षा 5 के ऊपर के बच्चों को मिशन की परियोजनाओं, जल निगम की लैब का भ्रमण कराया जाएगा। बच्चों को फन गेम्स और क्विज के माध्यम से भी जल जीवन मिशन की जानकारी दी जायेगी। विजेता छात्र/छात्राओं तथा विद्यालय को पुरस्कृत किया जायेगा तथा प्रमाण-प्रत्र दिया जायेगा। आयोजन 5 अक्टूबर को सुबह 9 से 10.30 बजे तक जल निगम लैब तथा जिला परियोजना प्रबंधन इकाई टीम के माध्यम से बच्चों को पानी के जांच की जानकारी दी जाएगी। सुबह 11.30 बजे जिलाधिकारी जल ज्ञान यात्रा को हरी झण्डी दिखाकर वाटर ओवर हैड टैंक स्कीम सेहमलपुर के लिए रवाना करेंगे। दोपहर 12 से 1 बजे तक वाटर ओवर हैड टैंक स्कीम सेहमलपुर में स्कूली बच्चों को भ्रमण कराया जाएगा।दोपहर 1 से 2 बजे तक जल पर निबंध और चित्रकला प्रतियोगिता कराई जायेगा। उक्त जानकारी अधिशासी अभियंता, जल निगम (ग्रामीण) जौनपुर राजेश कुमार गुप्ता ने दी है।