जौनपुर धारा, केराकत। स्थानीय तहसील थाना चंदवक क्षेत्र अंतर्गत गोमती नदी पुल के पास वाराणसी आजमगढ़ एन.एच.233 स्व.श्यामा प्रसाद मुखर्जी मार्ग पर सड़क के किनारे अंगूर से लदी ट्रक पलट गई।जिसमें ट्रक चालक व खलासी बाल बाल बच गए। यह हादसा आज बृहस्पतिवार की भोर (सुबह) तीन बजे की बतायी जा रही हैं। जिसके गाड़ी का नंबर यूपी 32 एस.एन 3211 हैं। जो चन्दवक पुल पर बड़ी व भारी गाड़ियों के लिए 10 फीट की ऊंचाई पर बैरियर लगा होने के कारण पुरानी पुल की तरफ ट्रक मोड़ने से हुआ है यह हादसा। इस सम्बंध में ट्रक के खलासी ने बताया की हम लोग नासिक से लेकर नेपाल राज्य के लिए जा रहे थे कि ज्यौ ही वे लोग चंदवक पुल के पास पहुंचे की पुल के 10 फिट उपर लगा बैरियर होने के कारण ट्रक अचानक पलट गई। वहीं सूचना पर पहुंची चंदवक थाने की पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटीं हुई है।
― Advertisement ―
55 साल का इंतजार, अब भी अधूरा आशियाना; पट्टे की जमीन पर कब्जे के लिए भटक रहे मुसहर परिवार
जौनपुर के खुटहन ब्लॉक स्थित बड़नपुर गांव में मुसहर परिवारों को वर्ष 1972 में पट्टे की भूमि आवंटित हुई थी, लेकिन आज तक उन्हें वास्तविक कब्जा नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ भी जमीन विवाद के कारण अधूरा पड़ा है।
सड़क के किनारे अंगूर से भरी ट्रक पलटी, बाल बाल बचे ट्रक चालक व खलासी

Previous article

