Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

कार ने डिलीवरी बॉय को मारी टक्कर, ट्रैफिक दरोगा की इंसानियत ने जीता लोगों का दिल

जेसीज चौराहे पर सड़क हादसे में घायल डिलीवरी बॉय को ट्रैफिक दरोगा ने गोद में उठाकर एम्बुलेंस तक पहुंचाया। पुलिस ने आरोपी वाहन और चालक को हिरासत में ले लिया है।

E-paper 09-06-2026

Homeअपना जौनपुरसड़क किनारे खाई में पलटी ट्रक, बाल बाल बचे चालक-खलासी

सड़क किनारे खाई में पलटी ट्रक, बाल बाल बचे चालक-खलासी

  • सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के कोइरीडीहा का मामला

जौनपुर धारा,जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के जौनपुर-शाहगंज मार्ग पर कोइरीडीहा बाजार के पास मंगलवार की रात 1:बजे ट्रक सड़क के किनारे खाई में पलट गई। जिससे चालक और खलासी बाल बाल बच गए। जानकारी के अनुसार ट्रक मिर्जापुर से बालू लेकर शाहगंज में मंगलवार की रात बालू उतार कर मिर्जापुर वापस जा रही थी। ट्रक चालक की आंख लग गई और ट्रक खलासी को चलाने को दे दिया। ट्रक को लेकर मंगलवार की रात लगभग 1 बजे जौनपुर-शाहगंज रोड पर कोइरीडीहा के पास पहुंची थी कि नींद आने के कारण ट्रक दाएं तरफ जाकर सड़क किनारे खाई में पलट गई। आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंच गए और ट्रक का शीशा तोड़कर चालक और खलासी को बाहर निकला। चालक और खलासी को हल्की छोटे आई। इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने ट्रक मालिक को दी। पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर घायलों का उपचार करवाकर छोड़ दिया।