Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

श्रमजीवी एक्सप्रेस में छूटे तीन बच्चे, जीआरपी ने मां से मिलाया

श्रमजीवी सुपरफास्ट एक्सप्रेस में वाराणसी कैंट स्टेशन पर मां के ट्रेन से उतरने के बाद तीन बच्चे अकेले रह गए। जौनपुर जीआरपी ने चेकिंग के दौरान बच्चों को सुरक्षित बरामद किया और पहचान व तस्दीक के बाद उनकी मां से मिलाया।
Homeअपना जौनपुरसखी वेलफेयर फाउंडेशन की नई कार्यकारिणी का हुआ गठन

सखी वेलफेयर फाउंडेशन की नई कार्यकारिणी का हुआ गठन

प्रीति गुप्ता अध्यक्ष, अर्चना सिंह महासचिव व सरला माहेश्वरी बनी कोषाध्यक्ष

जौनपुर धारा, जौनपुर। सखी वेलफेयर फाउंडेशन की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को जीतापट्टी, मरदानपुर स्थित कार्यालय पर संपन्न हुई जिसमें वर्ष 2023-24 के लिए संस्था की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से सखी वेलफेयर फाउंडेशन के सामाजिक गतिविधियों के संचालन के लिए प्रीति गुप्ता को अध्यक्ष, अर्चना सिंह को महासचिव तथा सरला माहेश्वरी को कोषाध्यक्ष पद का दायित्व दिया गया। इस अवसर पर संस्थाध्यक्ष प्रीति गुप्ता ने कहा कि नारी विकास की संचेतना से ओतप्रोत सखी वेलफेयर फाउंडेशन के पदाधिकारियों की कर्मठता के कारण संस्था अपने सार्थक सामाजिक गतिविधियों को सतत आगे बढ़ा रही है तथा मुझे पूर्ण विश्वास है कि नई कार्यकारिणी नारी सशक्तिकरण एवं उनके आत्मविकास व आत्मनिर्भरता के लिए सदा प्रयासरत रहेगी। सखी वेलफेयर फाउंडेशन की गठित नई कार्यकारिणी में कार्यकारी अध्यक्ष पद पर तूलिका श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष पद पर स्वर्णिमा जायसवाल, तसनीम जैदी, चेतना साहू, रजनी साहू, संस्था के निदेशक के रूप में ज्योति कपूर, ममता उपाध्याय, शर्मिला सिन्हा, सह सचिव सुजाता जायसवाल, सह कोषाध्यक्ष पिंकी जायसवाल, पीआरओ शीला राय, सलाहकार समिति के सदस्य के रूप में शिल्पी जायसवाल, उमा गुप्ता, विभा साहू, मीनू बरनवाल तथा संस्था के मीडिया कोऑर्डिनेटर के रूप में विजयलक्ष्मी यादव को सर्वसम्मति से दायित्व दिया गया। बैठक का संचालन महासचिव अर्चना सिंह तथा उपस्थित सभी के प्रति आभार तूलिका श्रीवास्तव ने व्यक्त किया।