― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरसंस्कृत प्रतिभा खोज प्रतियोगिता में छात्राओं ने मारी बाजी

संस्कृत प्रतिभा खोज प्रतियोगिता में छात्राओं ने मारी बाजी

जौनपुर धारा, जौनपुर। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान लखनऊ द्वारा संस्कृत प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का आयोजन  स्थित  श्री जगत नारायण संस्कृत महाविद्यालय में किया गया। जिसमें बच्चों द्वारा संस्कृत गीत प्रतियोगिता में राष्ट्रीय इंटरमीडिएट कॉलेज की छात्रा मुस्कान मिश्र ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा द्वितीय स्थान अंशू यादव, तृतीय स्थान  ज्योतिका त्रिपाठी ने हासिल किया। वही संस्कृत वाचन प्रतियोगिता में जेपी इण्टरनेशनल स्कूल सुजानगंज की छात्रा अलेख्या ने प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा द्वितीय स्थान आराध्या त्रिपाठी, तृतीय स्थान अभिनव शर्मा ने किया इसी क्रम में संस्कृत सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में श्री गौरी शंकर संस्कृत माध्यमिक विद्यालय के छात्र राहुल पांडेय एवं आदर्श भारती संस्कृत माध्यमिक विद्यालय के साथ दिव्यांश पांडेय ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा द्वितीय स्थान सार्थक उपाध्याय, आयुष मणि त्रिपाठी (ग्रुप) तृतीय स्थान सुदक्षिणा ,नम्रता (ग्रुप) ने प्राप्त किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उमामहेश्वर संस्कृत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.ज्ञान प्रकाश मिश्र रहे। अपने उद्बोधन में उन्होने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों को आयोजित कर उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान द्वारा निश्चित रूप से सराहनीय कार्य किया जा रहा है। विशिष्ट अतिथि संस्कृत प्रतिभा खोज प्रतियोगिता के राज्य संयोजक आचार्य खगेन्द्र कुमार मिश्र की उपस्थिति रही। उक्त अवसर पर विजय नारायण तिवारी, विनोद कुमार तिवारी, डॉ.रामचन्द्र चौबे, डॉ.रविन्द्र पाण्डेय, डॉ.श्यामजीत पाण्डेय, सन्दीप तिवारी निर्णायक के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.कन्हैया लाल पाण्डेय एवं सफल संचालन जनपद संयोजक शिवानन्द चौबे ने किया।

संस्कृत प्रतिभाओं को खोज कर निकालना प्रतियोगिता का उद्देश्य – आचार्य खगेन्द्र

जौनपुर धारा, जौनपुर। उत्तर प्रदेश सरकार के भाषा विभाग द्वारा संचालित उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान के माध्यम से सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश में संस्कृत प्रतिभाखोज प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। उसी क्रम में जनपद जौनपुर के जनपदीय प्रतियोगिता में उपस्थित प्रदेश संचालन समिति के सदस्य आचार्य खगेन्द्र कुमार मिश्र ने कहा कि संस्कृत के प्रतिभाओं को खोज कर निकालना एवं संस्कृत के भावी भविष्य को तैयार करना इस प्रतियोगिता का मूल उद्देश्य है।

Share Now...