Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पूरनपुर में अंडरपास निर्माण की मांग पर डीआरएम का निरीक्षण, ग्रामीणों को मिली नई उम्मीद

पूरनपुर गांव के सामने बंद किए गए रेलवे मार्ग पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर डीआरएम वाराणसी ने निरीक्षण किया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि स्वीकृति मिलने के बाद वर्षों पुरानी आवागमन समस्या का समाधान होगा।
Homeदेशसंसद भवन की सीढ़ियों पर गिरे शशि थरूर

संसद भवन की सीढ़ियों पर गिरे शशि थरूर

तिरुवनंतपुरम के सांसद शशि थरूर संसद भवन में गिरकर घायल हो गए. सांसद शशि थरूर ने ट्विटर पर बताया उन्होंने आधिकारिक कार्यक्रमों को रद्द कर दिया है और अब उनका इलाज चल रहा है. थरूर ने यह भी कहा कि संसद में उतरते वक्त उनका पैर फिसल गया था और गिरने के दौरान उनके पैर में मोच आ गई.

सांसद ने ट्विटर पर लिखा, “कल संसद में एक सीढ़ी नीचे जाते समय मेरा पैर फिसल गया और मोच आ गई. कुछ घंटों तक कोई फर्क नहीं पड़ा, लेकिन फिर दर्द और बढ़ गया और मुझे अस्पताल जाना पड़ा. मैं अब अस्पताल में हूं. आज संसद नहीं आ सकता. साथ ही विधानसभा क्षेत्र में पूर्व में निर्धारित कार्यक्रमों को भी रद्द कर दिया गया है. बता दें कि संसद का शीतकालीन सत्र चल रहा है और शशि थरूर भी सत्र में भाग लेने के लिए दिल्ली में मौजूद हैं. थरूर ने तवांग के मामले में सरकार को निशाने पर भी लिया. थरूर ने बुधवार को कहा कि अरुणाचल प्रदेश के तवांग में भारत और चीन के सैनिकों की झड़प में सरकार ने ‘छोटा बयान’ दिया और उसके साथ कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया गया जो लोकतांत्रिक बात नहीं है. थरूर ने संसद परिसर में संवाददाताओं से कहा, “बिना किसी स्पष्टीकरण के एक छोटा बयान दिया गया तथा दूसरों के सवालों या विचारों को सुना भी नहीं गया. यह लोकतंत्र नहीं है. उन्होंने कहा, “हम यह कहते आ रहे हैं कि संसद इसी (चर्चा) के लिए है. इस तरह के मामलों में सरकार को भारत की जनता के प्रति जवाबेदह होना चाहिए.” थरूर का कहना था कि सरकार को पूरी स्थिति बतानी चाहिए और कुछ सवालों के जवाब देने चाहिए.