जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। स्थानीय क्षेत्र स्थित सार्वजनिक इंटर कॉलेज में शनिवार को संविधान दिवस के अवसर पर एक कार्यक्रम का आय्ाोजित किया गया जिसमें संविधान के संवैधानिक मूल्य और संवैधानिक अधिकारों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर विद्यालय के वरिष्ठ प्रवक्ता गोपाल जी पांडे ने संविधान की प्रस्तावना का पाठन बच्चों और उपस्थित सभी अध्यापकों से करवाया। तदुपरांत संवैधानिक मूल्यों पर विस्तृत चर्चा की और संविधान में प्राप्त नागरिकों के मौलिक अधिकारों के बारे में छात्रों को बताया। विद्यालय के प्रधानाचार्य विनोद कुमार सिंह ने संविधान के बारे में विस्तारपूर्वक बताया। इस अवसर पर दिनेश कुमार, विनय कुमार सिंह, रविंद्र प्रसाद मिश्रा, अनिल कुमार सिंह, ज्योति प्रकाश मिश्र, अमरनाथ विश्वकर्मा, रमाकांत सिंह, संजय सिंह, रोहित शर्मा, अजय कुमार, रवि शंकर यादव समेत सभी अध्यापक और छात्र उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
Jaunpur News Roundup: हत्या, सड़क हादसे, गिरफ्तारी और ठगी समेत जिले की 8 बड़ी खबरें
जौनपुर। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को गुरुवार को तीन अलग-अलग मामलों में सफलता मिली। सरायख्वाजा...
संविधान भारतीय जीवन पद्धति का आधार

Previous article
Next article


