Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरकुलपति ने किया विरासत कला वीथिका का उद्घाटन

कुलपति ने किया विरासत कला वीथिका का उद्घाटन

  • कला वीथिका शिल्प और कला के विविध रूपों से समृद्ध दिखी

जौनपुर धारा, जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वाचल विश्वविद्यालय के महिला अध्ययन केंद्र की ओर से संकाय भवन में शनिवार को विरासत कला वीथिका का उद्घाटन कुलपति प्रो. निर्मला एस. मौर्य ने किया। यह कला वीथिका शिल्प और कला के विविध रूपों से समृद्ध दिखी। महिला अध्ययन केंद्र में विद्यार्थियों ने जो सृजन किया उसे अपनी कलाकृतियों में उकेरा। कला वीथिका में सजे चित्रों में काशी कारीडोर, शाही पुल, अटाला मस्जिद, वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय समेत क्राफ्ट की कई कलाकृति देखने को मिली। इस अवसर पर कुलपति प्रो. निर्मला एस. मौर्य ने विद्यार्थियों की कलाकृतियों को सराहा। कहा कि विद्यार्थी अपना कौशल दिखाएं उन्हें जो भी आर्थिक मदद की जरूरत होगी विश्वविद्यालय उन्हें उपलब्ध कराएगा। कला वीथिका की आयोजक डा. जाह्नवी श्रीवास्तव ने कहा कि इसका उद्देश्य हुनर के साथ-साथ विद्यार्थियों में रोजगार के अवसर भी उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि देश की विरासत और धरोहर को कला के माध्यम से प्रस्तुत किया जाएगा। कुलपति और वित्त अधिकारी ने विद्यार्थियों की कलाकृतियों को सराहा। इस अवसर पर वित्त अधिकारी संजय कुमार राय, प्रो. अजय प्रताप सिंह, प्रो. अजय द्विवेदी, प्रो. रजनीश भास्कर, डा. मनोज मिश्र, डा. सुनील कुमार, डा. पूजा सक्सेना, डा. विनय वर्मा, डा. वनिता सिंह डा. लक्ष्मी मौर्य, रामगोपाल, ईश्वर शरण श्रीवास्तव आदि लोग उपस्थित थे।