Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरसंदिग्धावस्था में मिला अधेड़ का शव

संदिग्धावस्था में मिला अधेड़ का शव

  • परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, ग्रामीणों ने किया चक्का जाम
  • मौके पर पुलिस अधीक्षक सहित अधिकारी मौजूद

जौनपुर धारा,जौनपुर। सुजानगंज क्षेत्र के उमरपुर पावर हाउस से कुछ दूरी पर उमरपुर निवासी आशापाल पुत्र महंथ लाल उम्र 40 वर्ष का शव घर से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर मिला है। सुबह सूचना मिलने पर पहुंचे परिजन हत्या का आरोप लगाते हुए जाम करने लगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार उमरपुर निवासी आशापाल घर से ही कुछ दूर स्थित एक गिट्टी बालू के दुकान पर काम करके अपने परिवार का निर्वाह करता था। प्रतिदिन की भांति रविवार की रात को तकरीबन 8बजे वह दुकान से काम करके अपने पड़ोसी दिलीप के साथ घर गया, और घर से ही कुछ देर बाद अपने एक अन्य पड़ोसी के साथ किसी काम से सुजानगंज की तरफ गया और वापस आकर भोजन करके अन्य परिजनों के साथ सो गया। रात में न जाने कब्ा घर से बाहर चला गया। सुबह उसी दुकान के पास उसकी शव मिली जहां वह काम करता था। जिसकी सूचना स्थानीय लोगों के द्वारा परिजनों को  दी गई। मौके पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए सड़क जाम कर दिया। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी महेश पाल सिंह मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने बुझाने का प्रयास किया। लेकिन परिजन उच्च अधिकारियों को मौके पर आने और गिरप्तारी को लेकर जाम के लिए अड़े रहे। मृतक के पास दो पुत्र और एक पुत्री है, पुत्री की शादी नवंबर में तय हुई है, अभी तकरीबन कुछ दिन पूर्व ही पुत्री की बरेक्षा देकर आए थे। पत्नी राजकुमारी का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा है। मृतिका की पत्नी की तहरीर पर थानाध्यक्ष ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।