जौनपुर धारा,जौनपुर। सरायख्खाजा थाना क्षेत्र के लपरी गांव के प्रसाद के पुरवा निवासी नान्हू सोनकर 45वर्ष की संदिग्ध हाल में मौत हो गई। रविवार को सुबह गांव के गौशाला के पास पोखरें में शव पायें जाने से हड़कंप मच गया।लोगों हत्या की आशंका जता रहे हैं। लपरी गांव के कुछ लोग रविवार की सुबह नित्य क्रिया के बाद घर लौट रहा था। तभी किसी अज्ञात दोस्त ने उसे फोन करके घर से पांच सौ मीटर उत्तर गौशाला के पास पोखरे पर बुलाया। आरोप है कि गला दबाकर कर हत्या कर फरार हो गया। शव देखने से लगता था कि हत्यारे और युवक में हाथापाई हुई है। क्योंकि मृतक के शरीर पर धूल लगा हुआ था। किसी ने शव देख स्थानीय लोगों को बताया,तों भीड़ जमा हो गई। लोग उसे बोलोरो वाहन से एक नीजी अस्पताल ले गए जहां पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। बताया जा रहा है कि मृत युवक अपने एक दोस्त ने कहा कि एक जमीन देखना है। दोनों जमीन खरीदने और बेचने का काम करते हैं।
― Advertisement ―
Jaunpur Road Accident: 3 लोगों की मौत, मार्निंग वॉक पर निकले वृद्ध समेत युवक हादसे का शिकार
जौनपुर। जनपद में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में मार्निंग वॉक पर निकले एक वृद्ध, बाइक सवार युवक और साइकिल सवार अज्ञात व्यक्ति...
संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, हत्या की आशंका



