― Advertisement ―

spot_img

एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह ने किया पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण

जौनपुर। Jaunpur SSP Inspection के तहत जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह...
Homeअपना जौनपुरसंदिग्ध परिस्थिति में फांसी से लटका मिला राजमिस्त्री का शव

संदिग्ध परिस्थिति में फांसी से लटका मिला राजमिस्त्री का शव

जौनपुर धारा, जौनपुर। शहर के मोहल्ला परमानतपुर में निमार्णाधीन मकान में गुरुवार की देर रात राजमिस्त्री का संदिग्ध परिस्थिति में फांसी से लटका शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस आत्महत्या का मामला मानते हुए छानबीन में जुटी है। मोहल्ले में राजकुमार गौतम के निर्माणाधीन मकान की दूसरी मंजिल पर दीवार में लगी खूंटी में मफलर से फंदे के सहारे लटका शव देखकर किसी ने शोर मचाया। मृत युवक की पहचान 45 वर्षीय विजय कुमार गौतम के रूप में हुई। वह बदलापुर थाना क्षेत्र के देवरामपुर गांव का निवासी था। पेशे से राजमिस्त्री विजय कुमार गौतम रोजी-रोटी के सिलसिले में तीन-चार वर्ष से शहर में ही रहता था। सप्ताह-पंद्रह दिन पर घर आता-जाता था। कुछ दिनों से वह राज कुमार के यहां कार्य कर रहा था। 15 जनवरी को खिचड़ी पर गांव गया और दूसरे दिन काम पर लौट आया था। खबर लगने पर सरायपोख्ता पुलिस चौकी प्रभारी अरविंद कुमार सिंह सहयोगी पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए। घटना की सूचना मृतक के स्वजन को दी गयी। शुक्रवार की सुबह रोते-बिलखते स्वजन आ गए। मृत विजय गौतम के परिवार में पत्नी माधुरी देवी के अलावा दो पुत्र व तीन पुत्रियां हैं। एक पुत्री दोनों आंखों से दिव्यांग है। चौकी प्रभारी ने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। छानबीन की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।

Share Now...