― Advertisement ―

spot_img

एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह ने किया पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण

जौनपुर। Jaunpur SSP Inspection के तहत जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह...
Homeअपना जौनपुरगोली से घायल युवक की ट्रामा सेंटर में हुई मौत

गोली से घायल युवक की ट्रामा सेंटर में हुई मौत

  • चार नामजद सहित दो अज्ञात के विरूद्ध मुकदमा दर्ज

जौनपुर धारा, जौनपुर।जफराबाद क्षेत्र के महरुपुर में बुधवार को गोली लगने से घायल अमिताभ मिश्र की बीएचयू ट्रामा सेंटर में शुक्रवार की भेर में मौत हो गयी। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

ज्ञात हो फरीदपुर गांव निवासी अमिताभ मिश्र पुत्र अवधेश मिश्र बुधवार को अपने बुलेट बाइक से शहर जा रहे थे। महरुपुर बाजार में कार सवार बदमाशों ने उनको पीठ तथा पेट में गोली मार दिया। उनको जिला चिकित्सालय से प्राथमिक उपचार के बाद ट्रामा सेंटर बीएचयू के लिए रेफर कर दिया गया। ट्रामा सेंटर में ऑपरेशन करके पेट की गोली को निकाला गया था। ऑपरेशन के बाद ही अमिताभ की हालत बिगड़ने लगी। बाद में उसकी मौत हो गयी। मृतक के भाई अवनीन्द्र मिश्र की तहरीर पर उनके ही मिसिरपुर गांव के चार लोगों पर नामजद तथा दो अज्ञात लोगों के विरुद्ध तहरीर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर 147, 148 तथा 307 के तहत रात को मुकदमा दर्ज कर लिया। हालांकि अब धाराओं में मृत होने के बाद बदलाव होगा।

  • गोली मारने वाले आखिर कौन थे?

थाने से मात्र 200 मीटर दूर हथियार से लैस चार पहिया से बदमाशों ने वाराणसी लखनऊ राज्य मार्ग पर थाने के पास दिन दहाड़े एक युवक को गोली मारने का दुस्साहस किया। गोली मारने के बाद जफराबाद थाने के सामने से ही हमलावर आराम से निकल गए। हमलावरों ने दिन में 11:25 पर अमिताभ को गोली मारी। 11:32 पर जगदीशपुर रेलवे फाटक को पार किया। लाइन बाजार से उनकी गाड़ी काजगांव मार्ग पर निकली। जिस स्थान पर अमिताभ के ऊपर बदमाशों ने गोली चलाई ठीक सामने यूनियन बैंक की शाखा है। उक्त स्थान पर एक भी सिपाही ड्यूटी पर तैनात नहीं था। पुलिस के लिए बड़ा चैलेंज है। सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़ा है। तहरीर पर जफराबाद पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। क्षेत्र में मारने वाले कौन थे, किस कारण से उन्होंने मारा और क्यों, यह चर्चा का विषय बना हुआ है। अभी तक किसी नतीजे पर पुलिस नहीं पहुंच पाई है। थानाध्यक्ष राजाराम द्विवेदी ने बताया कि नामजद लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

Share Now...