Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरसंदिग्ध परिस्थिति में छात्रा की मौत

संदिग्ध परिस्थिति में छात्रा की मौत

जौनपुर धारा, खेतासराय। सोमवार को क्षेत्र के तरगहना गांव में संदिग्ध परिस्थिति में एक छात्रा की मौत हो गईं है। पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के तरगहना गांव निवासी प्रियंका 17 वर्ष पुत्री प्यारेलाल बिंद नगर के निजी विद्यालय में कक्षा 11 की छात्रा थी। सोमवार की सुबह जब घर के सदस्य बांस काटने बाहर गए थे प्रियंका ने कोई विषाक्त पदार्थ खा लिया। विषाक्त पदार्थ खाने से प्रियंका की तबीयत बिगड़ने लगी। परिजन उपचार के लिए उसे शाहगंज के एक निजी चिकित्सक के यहां ले गए जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। परिजनों के अनुसार प्रियंका इधर काफी दिनों से मानसिक रुप से परेशान रहती थी। किन कारणों से उसने जहरीले पदार्थ का सेवन किया स्पष्ट नहीं है। इस सम्बन्ध में प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव ने बताया कि किशोरी के विषाक्त पदार्थ खाकर मौत की सूचना मिली थी। शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही अग्रिम विधिक कारवाई की जाएगी।