Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरविवाहिता को घर पहुंचाने आए प्रेमी को स्वजनों ने पकड़कर पुलिस को...

विवाहिता को घर पहुंचाने आए प्रेमी को स्वजनों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

जौनपुर धारा, गौराबादशाहपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी चार बच्चों की मां जो की चार माह पूर्व अपने सोशल मीडिया के प्रेमी के साथ रहने कानपुर चली गई थी उसे घर पहुंचाने आए प्रेमी को उसके स्वजनों ने उस वक्त पकड़ लिया जब वह विवाहिता को गांव के करीब उतार कर वापस जा रहा था। पकड़े गए प्रेमी प्रेमिका को स्वजनों ने पुलिस को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी रही। आरोप है कि थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता चार माह पूर्व फेसबुक के जरिए कानपुर निवासी एक अविवाहित युवक के संपर्क में आई। युवक से आकर्षित होने के बाद महिला चार माह पूर्व अपना पासबुक, आधार कार्ड इत्यादि लेकर बच्चों को छोड़कर घर से गायब हो गई तथा उसी युवक के साथ कानपुर में रहने लगी। पति ने भी हरसंभव जगह खोज की परंतु महिला का पता नहीं चल पाया जिस पर वह भी थक हार कर बैठ गया। उधर जब युवक के परिजनों को घटना का पता चला तो उन्होंने युवक को डांट फटकार कर विवाहिता को उसके घर पहुंचाने को कहा। सोमवार को विवाहिता को गांव के किनारे छोड़ कर वापस जाने के लिए उसका प्रेमी किसी वाहन का इंतजार कर रहा था तभी पहले से ही घात लगाए स्वजनों ने दोनों को पकड़ लिया। पुलिस भी सूचना पाकर मौके पर पहुंच गई। इस मामले पर पूछे जाने पर चौकी इंचार्ज रामजी सैनी ने बताया कि फिलहाल दोनों बालिग हैं। यदि किसी पक्ष से कोई तहरीर मिलती है तो कार्यवाही की जाएगी। विवाहिता को समझा-बुझाकर उसके घर भेजने का प्रयास चल रहा था।