― Advertisement ―

spot_img

एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह ने किया पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण

जौनपुर। Jaunpur SSP Inspection के तहत जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह...
Homeअपना जौनपुरसंग्रह अमीन ने तहसीलदार पर लगाया कमरे में बंद कर पिटाई का...

संग्रह अमीन ने तहसीलदार पर लगाया कमरे में बंद कर पिटाई का आरोप

जौनपुर धारा, बदलापुर। स्थानीय तहसील में कार्यरत राजस्व संग्रह अमीन ने तहसीलदार पर कमरे में बंद कर पिटाई का आरोप लगाया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक शनिवार को बदलापुर तहसील में तहसील समाधान दिवस का आयोजन किया गया था। इसी दौरान तहसील में कार्यरत राजस्व संग्रह अमीन सत्येंद्र कुमार सिंह ने तहसीलदार राकेश कुमार पर आरोप लगाया कि वह अपने कमरे में बैठे थे कि तहसील समाधान कक्ष से उठकर तहसीलदार उनके कमरे में आ गए। राजस्व वसूली को लेकर दोनों में विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर तहसीलदार ने कमरे को बंद कर संग्रह अमीन को अपने दो सुरक्षाकर्मियो के साथ मिलकर जमकर पिटाई कर दिया। संग्रह अमीन ने कमरे से जान बचाकर बार एसोसिएशन में बैठे अधिवक्ताओं के पास पहुचें और घटना के बारे मे अवगत कराया। घटना से हड़कंप मच गया। वहीं इस मामले मे अधिवक्ता संघ के महामंत्री विष्णु दत्त शुक्ला ने कहा कि एक अधिकारी के द्वारा इस प्रकार का कृत करना बहुत ही निंदनीय है और तहसील में इस प्रकार की घटना होना अशोभनीय है। घटना से राजस्व संग्रह अमीनो मे भारी आक्रोश है।

Share Now...