Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरविश्वविद्यालय के बीटेक का छात्र ने फासी लगाकर की आत्महत्या

विश्वविद्यालय के बीटेक का छात्र ने फासी लगाकर की आत्महत्या

  • विवि प्रशासन की व्यवस्था पर खड़े हो रहे हैं सवाल

जौनपुर धारा, करंजाकला। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के सिद्दीकपुर में भाड़े के रूम लेकर रह रहा वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के बीटेक का छात्र ने रात में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। सुबह जब दरवाजा नही खुला तो बगल के लोगो ने 112 पुलिस को सूचना दिए मौके पर पहुंचकर कर दरवाजा तोड़वाकर देखा तो फांसी के फंदे में लटक रहा था। इस घटना की जानकारी पूर्वांचल विश्वविद्यालय होते ही परिसर में पीएससी को तैनात कर दी गई। नीरज कुमार सिंह पुत्र मंगल सिंह 25वर्ष थाना पोरवा रामगढ़ मिर्जापुर अपनी बहन नीतू सिंह के साथ भाड़े के रूम में रहकर पढ़ाई करता था लगभग दस दिन पूर्व उसकी बहन गांव चली गई, और पिछले दिनों गाजीपुर के निवासी फार्मेसी विभाग के द्वितीय वर्ष के तृतीय सेमेस्टर का छात्र विवेक कुमार ने कीटनाशक दवा का सेवन करके आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टर्माटम के लिए भेज दिया। सप्ताह भर में दो छात्रों की मौत हो जाने से विवि प्रशासन की व्यवस्था पर सवाल उठाए जा रहे हैं।