Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

आईजीआरएस शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें : जिलाधिकारी

कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित आईजीआरएस समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन ने लंबित शिकायतों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
Homeअपना जौनपुरश्री सर्वेश्वरी समूह ने नि:शुल्क प्याऊ का किया शुभारंभ

श्री सर्वेश्वरी समूह ने नि:शुल्क प्याऊ का किया शुभारंभ

जौनपुर धारा, जौनपुर। तेज धूप व गर्मी को देखते हुए ख्यातिलब्ध सामाजिक व आध्यात्मिक संस्था श्री सर्वेश्वरी समूह की स्थानीय शाखा द्वारा भूपत पट्टी स्थित चौरा माता मंदिर पर सोमवार को नि:शुल्क प्याऊ का शुभारंभ किया गया। पुजारी तेज बहादुर सिंह ने अघोरेश्वर महाप्रभु अवधूत भगवान राम व गुरुपद बाबा संभव राम का पूजन अर्चन कर प्याऊ का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि अघोरेश्वर महाप्रभु ने पीड़ित मानवता की सेवा एवं जरुरतमंदों की मदद के लिए श्री सर्वेश्वरी समूह की स्थापना कर उन्नीस सूत्रीय सेव्ाा कार्यों का प्रतिपादन किया था। भीषण गर्मी व ताप से बेहाल राहगीरों को शीतल जल पिलाना उनमें से एक है। इस परिप्रेक्ष्य में समूह द्वारा प्रत्येक वर्ष ग्रीष्म काल में प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर नि:शुल्क प्याऊ का संचालन किया जाता है। इस दौरान रिटायर्ड जज संजय सिंह, शाखा मंत्री ओम प्रकाश सिंह, डा. अरविंद सिंह, राजेश प्रताप सिंह, नवीन सिंह, यशवीर सिंह सोनू, गिरीशचंद्र सिंह, डा. विनोद सिंह, मद्नेश सिंह आदि मौजूद थे।