जौनपुर धारा, जौनपुर। विरेन्द्र सिंह यादव ने यूजीसी नेट परीक्षा को 98.16 प्रतिशत से क्वालीफाई किया। विरेन्द्र सिंह यादव ग्राम प्यारेपुर जौनपुर के मूल निवासी हैं। इन्होंने इतिहास विषय से दिसम्बर 2022 के यूजीसी नेट परीक्षा को 98.16 प्रतिशत स्कोर के साथ उत्तीर्ण किया। यूजीसी नेट में यह इनका दूसरा प्रयास था। पहले प्रयास में 0.52 मार्क से वह असफल रहे थे। इनकी इस सफलता से परिवार व क्षेत्र में खुशी का माहौल है। इस परीक्षा का परिणाम एनटीए द्वारा 13 अप्रैल को घोषित किया गया था।
― Advertisement ―
हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम
मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।
विरेन्द्र ने यूजीसी नेट परीक्षा में मारी बाजी
Previous article
Next article

