Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरश्रावण के प्रथम सोमवार के मद्देनजर डीएम-एसपी ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा

श्रावण के प्रथम सोमवार के मद्देनजर डीएम-एसपी ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा

  • सुरक्षा व्यवस्था के साथ ही साफ-सफाई का भी दिया निर्देश

जौनपुर धारा, जौनपुर। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा एवं पुलिस अधीक्षक डा.अजय पाल शर्मा द्वारा संयुक्त रुप से श्रावण मास के प्रथम सोमवार को होने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए जनपद में स्थित गौरी शंकर धाम, सुजानगंज का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था व श्रद्धालुओं हेतु किये गये व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा मंदिर पर शान्ति एवं सुरक्षा व्यवस्था हेतु तैनात किए गए पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने मंदिर परिसर के प्रबंधक एवं थानाध्यक्ष सुजानगंज से श्रद्धालुओं को दी जाने वाली सुविधाओ के बारे में भी जानकारी प्राप्त की और पूछा कि श्रद्धालुओं को दर्शन पूजन में किसी प्रकार की समस्या तो नही आ रही है। जिस पर प्रबंधक ने बताया यहां किसी भी प्रकार की  कोई समस्या नही है। थानाध्यक्ष सुजानगंज ने बताया गया कि मधुपुर पुलिया के पास एक बड़ा गड्ढा है एवं सुजानगंज थाना, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुजानगंज के सामने भी गड्ढा है। जिसपर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए सहायक अभियंता पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड विकास गुप्ता को सख्त निर्देश दिया गया कि जल्द से जल्द उक्त सड़क की मरम्मत करायी जाए। जिलाधिकारी ने मंदिर प्रांगण की नियमित साफ-सफाई के निर्देश देते हुए कहा कि श्रद्धालुओं को दी जाने वाली मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए एवं बिजली, पानी, शौचालय इत्यादि की समस्या न होने पाए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को आवागमन एवं  दर्शन पूजन में किसाr भी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो इसका विशेष ध्यान रखा जाए। इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा मंदिर परिसर के चारो तरफ जाकर श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्था का भी जायजा लिया गया।खंड विकास अधिकारी सुजानगंज को निर्देशित किया कि मंदिर के पास स्थित तालाब की सफाई तत्काल कराई जाए एवं मंदिर में दार्शनिक श्रद्धालुओ के आवागमन में किसी प्रकार की कोई समस्या न हो इसका विशेष ध्यान रखा जाए।