Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरश्रमिक सम्मान के अधिकारी होते हैं : फादर पी विक्टर

श्रमिक सम्मान के अधिकारी होते हैं : फादर पी विक्टर

  • सेंटजॉन्स में सहकर्मियों को किया गया सम्मानित

जौनपुर धारा, जौनपुर। सेंटजॉन्स सिद्दीकपुर में अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर सहकर्मियों को सम्मानित किया गया। विद्यालय की प्रार्थना सभा में अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस पर प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर कक्षा नवीं के विद्यार्थियों ने मजदूरों के सम्मान में कविता का पाठ किया। बच्चों ने संगीत अध्यापिका दीप्ति कश्यप द्वारा रचित एवं लयबद्ध गीत मेहनत करने वाले हम का गायन किया गया। इस अवसर पर सहकर्मियों को पुष्पहार द्वारा सम्मानित किया गया। सिस्टर निकोलस ने सहकर्मियों को बधाई देते हुए कहा कि हर व्यक्ति श्रमिक है क्योंकि श्रम के बगैर जीवन जीना ही मुश्किल है। बड़ा-छोटा हर कार्य सहकर्मियों के सहयोग के बगैर सम्भव नहीं हो सकता अत: इनका सम्मान जरूरी है। विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर पी विक्टर ने अपने संदेश में कहा कि छोटा-बड़ा हर कार्य पवित्र होता है। कार्य करने वाला व्यक्ति सम्मान का अधिकारी होता है। भेजन, वस्त्र आवास एवं सुख सुविधाओं की वस्तुएँ श्रमिकों के श्रम एवं पसीने के फलस्वरूप ही हमें प्राप्त होती हैं अत: श्रमिक एक दिन ही नहीं अपितु सदैव आदरणीय एवं सम्माननीय है। उसके श्रम के महत्त्व की अनदेखी करना पाप है। इस अवसर पर कक्षा नवीं की छात्रा प्राची एवं सृजल ने कुशल मंच संचालन किया।