Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

55 साल का इंतजार, अब भी अधूरा आशियाना; पट्टे की जमीन पर कब्जे के लिए भटक रहे मुसहर परिवार

जौनपुर के खुटहन ब्लॉक स्थित बड़नपुर गांव में मुसहर परिवारों को वर्ष 1972 में पट्टे की भूमि आवंटित हुई थी, लेकिन आज तक उन्हें वास्तविक कब्जा नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ भी जमीन विवाद के कारण अधूरा पड़ा है।
Homeमनोरंजनशैतान के आगे गामी भी नहीं पड़ा फीका

शैतान के आगे गामी भी नहीं पड़ा फीका

8 मार्च को महाशिवरात्रि और वूमन्स-डे के अवसर पर बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड और साउथ की कुल मिलाकर तीन फिल्में रिलीज हुईं, जिनमें अजय देवगन की शैतान, विश्वाक सेन की गामी और भीमा रिलीज हुई। इन तीनों ही फिल्मों का शोर बॉक्स ऑफिस पर खूब जोरों से सुनने को मिला। लेकिन अब दर्शकों के दिलों में कौनसी फिल्म का राज देखने को मिला है। उसकी डिटेल हम आपको बताने वाले हैं कि 8 मार्च का बॉक्स ऑफिस किंग कौन बना है। जैसा कि सभी जानते हैं अजय देवगन, आर माधवन और ज्योतिका की हॉरर फिल्म शैतान के पोस्टर से लेकर ट्रेलर की चर्चा हर जगह देखने को मिली तो उसका असर बॉक्स ऑफिस पर भी पहले दिन देखने को मिला। सकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, शैतान ने 14.5 करोड़ की ओपनिंग 8 मार्च को पहले दिन की, जो कि भीमा और गामी से ज्यादा है। शैतान ने भले ही दमदार ओपनिंग की हो लेकिन साउथ की गामी ने भी हार नहीं मारी। बॉलीवुड फिल्म ना होते हुए भी टॉलीवुड फिल्म गामी ने पहले दिन 4.5 करोड़ की ओपनिंग की है। वहीं इसका वर्ल्डवाइड आंकड़ा 6 करोड़ तक पहुंचा है। इसके अलावा भीमा की बात करें तो पहले दिन 3.5 करोड़ की कमाई करके भीमा ने भी अपनी पहचान को कायम रखा है। बता दें, गामी फिल्म में विश्वाक सेन और चांदनी चौधरी लीड रोल में हैं। जबकि इसका बजट लगभग 80 करोड़ रुपये बताया जा रहा है।