Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पूरनपुर में अंडरपास निर्माण की मांग पर डीआरएम का निरीक्षण, ग्रामीणों को मिली नई उम्मीद

पूरनपुर गांव के सामने बंद किए गए रेलवे मार्ग पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर डीआरएम वाराणसी ने निरीक्षण किया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि स्वीकृति मिलने के बाद वर्षों पुरानी आवागमन समस्या का समाधान होगा।
Homeअपना जौनपुरशुभचिंतकों ने उमाशंकर गुप्ता को राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत होने पर दी बधाई

शुभचिंतकों ने उमाशंकर गुप्ता को राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत होने पर दी बधाई

जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। अखिल भारतीय जागृति सर्व वैश्य परिवार महासभा के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु गुप्ता भोजवाल ने मुंगराबादशाहपुर नगर के कटरा मोहल्ला निवासी इंजीनियर उमाशंकर गुप्ता को इंजीनियरिंग टेक्निकल चेतना प्रकोष्ठ मंच का राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत किया है। इंजीनियर उमाशंकर गुप्ता को भेजें गए मनोनयन पत्र में राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु गुप्ता भोजवाल ने बताया है कि संगठन के प्रति आपकी सच्ची लगन, कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी एवं कर्मठता को देखते हुए आपको इंजीनियरिंग टेक्निकल चेतना प्रकोष्ठ मंच का राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत किया जाता है। उमाशंकर गुप्ता को मंच का राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर सिटी पब्लिक स्कूल के प्रबन्धक आलोक कुमार गुप्त, भाजपा मण्डल अध्यक्ष संतोष गुप्ता, रंजीत भोजवाल, विनय सिंह, डॉ. इलियाश, जहीर अंसारी, गब्बर जायसवाल, धर्मेंद्र सिंह व आजम राईन सहित उनके समर्थकों मित्रों एवं सहयोगियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है।