Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरहरिप्रभा वेलनेस ट्रस्ट ने बांटी पौष्टिक आहार किट

हरिप्रभा वेलनेस ट्रस्ट ने बांटी पौष्टिक आहार किट

जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। स्थानीय क्षेत्र के हरिप्रभा वेलनेस ट्रस्ट, कोदहूं पर बुधवार को प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान-2025 के अंतर्गत टीबी के मरीजों को निःशुल्क ‘पौष्टिक सामग्री की किट संस्था के अध्यक्ष हरिश्चंद्र दुबे द्वारा वितरित की गई। उन्हें खाने के तरीके बताए गए, साथ ही रेगुलर दवा लेते रहने के लिए भी प्रेरित किया गया। क्षेत्र के मानवीय सेवा सर्वोपरि संस्था लगातार क्षेत्रीय लोगों के हित मे कार्य कर रही है। जिसकी सराहना करते हुए हर कोई मिलेगा। बातचीत के दौरान क्षय रोगियों ने यह बताया कि जब से उन्होंने पौष्टिक सामग्री लेना शुरू किया है तब से उनमें तेजी के साथ सुधार हो रहा है, ज्ञात हो कि लगभग 80% से अधिक क्षयरोगी ठीक हो चुके हैं, और उनकी दवा भी बंद हो चुकी है। वहीं डायरेक्टर सुधाकर दुबे ने आए हुए क्षय रोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया और लोगों को जागरुक करने के लिए प्रेरित किया।