जौनपुर धारा, जौनपुर। जिले में कड़ाके की ठंड और शीतलहर ने लोगों के जीवन को अस्त व्यस्त कर दिया है। वहीं भगवान भाष्कर के न दिखाई देने से लोगों की मुश्किलें काफी बढ़ गयी हैं। उधर मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक ठंड का ये प्रकोप जारी रहेगा। जिले में कई दिनों से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। दो-तीन दिन से सर्दी और बढ़ने से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। कड़ाके की सर्दी का सितम जारी रहा। इससे लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया। आवाजाही में परेशानी उठानी पड़ी। ठंड से बचाव के लिए लोगों ने अलाव व गर्म कपड़ों का सहारा लिया। दिन भर लोग अलाव के पास इकट्ठा रहे। मौसम विभाग के मुताबिक अभी शीतलहर से राहत नहीं मिलने के आसार नहीं हैं। विभाग ने अगले 24 घंटे में हवा सामान्य गति से पछुआ चलने और औसत तापमान सामान्य से नीचे रहने का अनुमान लगाया है। ठंड का कहर अब लोगों पर मुसीबत बनकर टूट रहा है। लकड़ी के अभाव में लोग कुर्सियां व गत्ता जलाकर आग सेकते देखे जा रहे हैं, वहीं ग्रामीण क्षेत्रों का बुरा हाल है। कोचिंग पढ़ने जाने वाले छात्र ठंड में ठिठुरते देखे जा रहे हैं। जगह-जगह नगर पंचायत प्रशासन द्वारा अलाव जलाने की व्यवस्था की गई है। अब लकड़ी के अभाव में लोगों को जो भी मिल रहा है उसे जलाकर लोग ठंड भगाते दिख रहे हैं। कोचिंग सेंटरों पर छात्र कांपते हुए पहुंच रहे हैं। कड़ाके की ठंड के बीच शहर में अलाव की व्यवस्था चरमरा गई है। शहर में बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन समेत कुछ प्रमुख स्थानों को छोड़ अन्य चिह्नित जगहों पर अलाव बुझ गए हैं। इसकी वजह से आवाजाही करने वालों को भीषण ठंड का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक शीतलहर से अभी राहत नहीं मिलने के आसार नहीं हैं।
― Advertisement ―
एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह ने किया पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण
जौनपुर। Jaunpur SSP Inspection के तहत जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह...
शीत लहर का प्रकोप जारी, नहीं हुए भगवान भाष्कर के दर्शन

Previous article


