Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

बिजली के पोलों से हटाया गया केबल और वाई-फाई तारों का जंजाल

जौनपुर के व्यस्त बाजारों में बिजली के पोलों पर लटकी बंद केबल और अनुपयोगी वाई-फाई तारों को विद्युत विभाग ने अभियान चलाकर हटाया। विभाग की कार्रवाई से बारिश के दौरान करंट उतरने और हादसे की आशंका कम होने की उम्मीद है।
Homeअपना जौनपुरशिवांगी यादव को सपा ने किया सम्मानित

शिवांगी यादव को सपा ने किया सम्मानित

जौनपुर। धर्मापुर ब्लॉक के पिंडरा समैसा गांव निवासी शिवांगी यादव ने बी-एड प्रवेश परीक्षा में उत्तर प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल करने पर पूर्व विधायक लाल बहादुर यादव और सपा नेता राहुल त्रिपाठी ने उन्हें बुके और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। पूर्व विधायक लाल बहादुर यादव ने शिवांगी यादव की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी मेहनत और समर्पण ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है। उन्होंने शिवांगी यादव को भविष्य में भी इसी तरह की मेहनत और सफलता की कामना की। सपा नेता राहुल त्रिपाठी ने कहा कि हमारे क्षेत्र के लिए यह बहुत गौरव की बात है। पूरा क्षेत्र शिवांगी की इस सफलता से बहुत प्रसन्न है और हमें उम्मीद है कि आने वाले समय में वह एक बड़ा मुकाम हासिल करेगी। शिवांगी यादव ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने परिवार, शिक्षकों और मित्रों को दिया। इस अवसर पर फौजी अनिल प्रधान, नरेन्द्र प्रधान, आदर्श यादव, रोहित यादव नीरज कुमार सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने शिवांगी यादव को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।