Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पूरनपुर में अंडरपास निर्माण की मांग पर डीआरएम का निरीक्षण, ग्रामीणों को मिली नई उम्मीद

पूरनपुर गांव के सामने बंद किए गए रेलवे मार्ग पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर डीआरएम वाराणसी ने निरीक्षण किया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि स्वीकृति मिलने के बाद वर्षों पुरानी आवागमन समस्या का समाधान होगा।
Homeअपना जौनपुरशिक्षा के बदलते दौर में जनक कुमारी का परफॉर्मेंस सर्वोत्तम : जंगबहादुर

शिक्षा के बदलते दौर में जनक कुमारी का परफॉर्मेंस सर्वोत्तम : जंगबहादुर

जौनपुर धारा,जौनपुर। जनक कुमारी इण्टरमीडिएट कॉलेज में शैक्षिक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता प्रधानाचार्य जंग बहादुर सिंह ने किया उन्होने कहा कि आधुनिक शिक्षा के बदलते दौर में जनक कुमारी का परफॉर्मेंस सर्वोत्तम रहा है। हम चाहते हैं कि यहां पुरातन छात्रों का भी एक सम्मेलन कराया जाए। क्योंकि यहां के बच्चे निकल कर सारी जगह नाम रोशन कर रहे हैं तथा बड़ी पदों को सुशोभित कर रहे हैं। अपने संचालन में विपनेश श्रीवास्तव ने कहा कि विज्ञान के क्षेत्र में जनक कुमारी का स्थान विगत कई वर्षों से जनपद में प्रथम रहा है। हम सब वैज्ञानिक दृष्टिकोण पैदा करने में बच्चों में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। मुख्य वक्ता पूर्व अध्यक्ष बाल न्यायालय संजय उपाध्याय ने कहा कि जनपद में शिक्षा के क्षेत्र में जनक कुमारी इण्टरमीडिएट का योगदान अमूल्य रहा है। आरपी यादव ने कहा कि इस विद्यालय के प्रांगण में आने पर आप सबके बीच मुझे एक अलग तरह की खुशी और प्रसन्नता का अनुभव होता है।