Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पूरनपुर में अंडरपास निर्माण की मांग पर डीआरएम का निरीक्षण, ग्रामीणों को मिली नई उम्मीद

पूरनपुर गांव के सामने बंद किए गए रेलवे मार्ग पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर डीआरएम वाराणसी ने निरीक्षण किया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि स्वीकृति मिलने के बाद वर्षों पुरानी आवागमन समस्या का समाधान होगा।
Homeअपना जौनपुरपाही पर सो रहे दूध व्यवसायी की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या

पाही पर सो रहे दूध व्यवसायी की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या

  • सरायख्वाजा के आलमगीरपुर में हुई घटना
  • पुलिस ने पिता पुत्र समेत चार लोगों के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा

जौनपुर धारा,जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के आलमगीरपुर में दूध व्यवसायी की कुल्हाड़ी से मार कर हत्या कर दी और शव को मिट्टी में छुपाने का प्रयास किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मृतक के बेटे के तहरीर पर बाप-बेटे समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पुलिस दो आरोपी बाप-बेटे को गिरफ्तार  कर लिया। घटना को लेकर क्षेत्र में तनाव बना हुआ है। हरबसपुर के गांव के निवासी 65 वर्षीय लालजी यादव सोमवार की रात घर से खाना खा कर दो किलोमीटर दूर आलमगीरपुर स्थित पाही एवं तबेला पर सोने चले गए। वहां वह सो रहे थे और उनकी पत्नी सोनी देवी भी मौजूद थी। बताया जाता है कि करीब 10 बजे रात में चार लोग लाठी डंडा व धारदार हथियार लेकर पहुंचे। जिसमें धर्मेंद्र निषाद व उनका बेटा आजाद निषाद ने ताबतोड़ कुल्हाड़ी से सोये लालजी के शरीर पर वार कर दिया। जिससे लालजी बचाने के लिए चिल्लाने लगे। शोर सुनकर सोनी देवी चिल्लाते हुए कुछ दूर भाग खड़ी हुई। इसके बाद लालजी की मौके पर हत्या करके उनके शव को आरोपियों ने घसीटते हुए 300मीटर दूर ले गए, और गड्डा खोदकर मिट्टी में तोप दिए। परिजनो ने पुलिस को सूचना दी वहा काफी संख्या में हरबसपुर के लोग व पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की पत्नी सोनी की निशान देही पर मिट्टी से शव निकल गया। तो शरीर पर सर, सीने व गले में गहरे घाव मिले पुलिस ने मृतक लालजी के शव को कब्जे में ले लिया और उधर आरोपियों की तलाश में जुट गई। मृतक के पुत्र राजेश यादव की तहरीर पर आरोपी धर्मेंद्र निषाद उसका बेटा आजाद निषाद व दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जिसमें आरोपी बाप-बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। घटना का कारण जमीनी विवाद बताया गया।