Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पूरनपुर में अंडरपास निर्माण की मांग पर डीआरएम का निरीक्षण, ग्रामीणों को मिली नई उम्मीद

पूरनपुर गांव के सामने बंद किए गए रेलवे मार्ग पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर डीआरएम वाराणसी ने निरीक्षण किया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि स्वीकृति मिलने के बाद वर्षों पुरानी आवागमन समस्या का समाधान होगा।
Homeअपना जौनपुरफांसी के फंदे पर लटकता मिला महिला का शव

फांसी के फंदे पर लटकता मिला महिला का शव

जौनपुर धारा,बरसठी। स्थानीय थाना क्षेत्र के सरसरा गांव में 30वर्षीय महिला की फांसी के फंदे पर लटकता मिला शव सूचना पर पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी। जानकारी के अनुसार मृतक अजोरा बिन्द उम्र 29वर्ष पत्नी विनोद बिंद की शादी को दस साल हो गए दोनो से दो बच्चे भी है, एक बेटी और एक बेटा। महिला का मायका गोपीगंज के भगत पट्टी गांव में है। पति विनोद ने घटना के संदर्भ में बताते हुए कहा कि अभी 12 तारिक को अपनी बहन के घर चकिया में मेरी पत्नी अजोरा और बच्चे साथ गए थे। कल घर पर वापस आए और रात को खाना खा कर बच्चों के साथ घर के बरामदे में सो गये। रात 11:30बजे तक दोनों ने बात-चीत किया। कब घर के एक कमरे में बल्ली के सहारे महिला ने फांसी लगाई पता ही नहीं चला। इसकी जानकारी पति को तब हुई जब साथ में सो रहा बेटा रोने लगा। इसके बाद घटना की जानकारी विनोद के घर वालो ने मायके वालों को दिया। जहां लड़की के भाई ने 112 नंबर पुलिस को दिया। पुलिस मौके पर बरसठी थानाध्यक्ष अरविन्द कुमार सिंह पहुंच कर शव को कब्जे में लेलिया है और पंचनामा करवा कर पोस्टमार्ट के लिए भेज रहे है।