जौनपुर धारा, जौनपुर। मल्हनी विधायक लकी यादव से रविवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ विकासखंड सिकरारा इकाई के पदाधिकारियों व शिक्षकों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर पुरानी पेंशन सहित 18 सूत्री मांग पत्र सौंपा। उत्तर प्रदेश शासन व दिल्ली सरकार को प्रेषित ज्ञापन में शिक्षकों ने मांग की पुरानी पेंशन सहित लंबे समय से लंबित 18 सूत्री मांग को, शासन यदि नहीं मानता है तो शिक्षक कर्मचारी धरना प्रदर्शन व आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। ज्ञातव्य है कि संगठन के निर्देशानुसार 10 अगस्त से 15 अगस्त तक के बीच अपनी विधानसभा के विधायक को संगठन के माध्यम से ज्ञापन दिया जाना था। इसी क्रम में आगामी 4 सितंबर को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर धरना आयोजित किया जाएगा और सितंबर माह के अंत में शिक्षा निदेशालय निशातगंज लखनऊ में बड़ी संख्या में शिक्षक अपनी मांगों के संबंध में आंदोलन करेंगे। मांग पत्र सौंपे जाने के क्रम में विकासखंड सिकरारा के अध्यक्ष धीरेंद्र यादव, मंत्री ओमकार पाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शरद यादव, संगठन मंत्री डॉक्टर कृपानिधि, संयुक्त मंत्री अनिल यादव, चंद्रशेखर व संघर्ष समिति के अध्यक्ष व जिला उपाध्यक्ष देशबंधु यादव, मंत्री संतोष कनौजिया, राजकुमार रविंद्र कुमार रूद्र सेन, बालेंद्र, रामचंद्र यादव सहित बड़ी संख्या में विकासखंड के शिक्षक व पदाधिकारी उपस्थित रहे। संपूर्ण कार्यक्रम जिला अध्यक्ष अरविंद शुक्ला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष लाल साहब यादव, संगठन मंत्री अनिल दीप व जिला मंत्री रवि चंद्र यादव, हिंदी विशेषज्ञ डॉक्टर सुरेश यादव, अनिल कुमार, तेरशुराम मौजूद रहे। वहीं विधायक ने सबको आश्वस्त किया कि आपकी मांगों को विधानसभा में उठाया जाएगा। वह उत्तर प्रदेश शासन को इसे प्रेषित किया जाएगा तथा शिक्षकों व कर्मचारियों की सभी उचित मांगों को दिलाने के लिए जो भी बन पड़ेगा वह करने के लिए वह स्वयं तैयार रहेंगे।
― Advertisement ―
E-Paper 19-04-2026
Jaunpur Dhara E-Paper 19 April 2026आज का जौनपुर धारा ई-पेपर पढ़ें और जिले की सभी प्रमुख खबरों से अपडेट रहें। इस अंक में आपको...
शिक्षकों ने विधायक को सौंपा पुरानी पेंशन सहित 18 सूत्री मांग पत्र



