जौनपुर। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी नेहरू बालोद्यान के सभी शिक्षकों के लिए ओरियेन्टेशन प्रोग्राम का आयोजन 28जून को किया गया, त्रिदिवसीय ओरियेन्टेशन प्रोग्राम के प्रथम दिन कार्यक्रम के मूख्य अतिथि डॉ.समहबहादुर सिंह, पूर्व प्राचार्य तिलकधारी सिंह स्नाकोत्तर महाविद्यालय जौनपुर ने कहा कि, शिक्षक सामाजिक अभियन्ता होता है, जिसकी गोद में प्रलय और आविष्कार दोनो खेलते है शिक्षक का ही यह दायित्व है कि वह बच्चों कि अर्न्तनिहित क्षमताओ को पहचाने उसको विकसित करते हेतु अपने शिक्षण के माध्यम से, पाठ सहगामी क्रियाओं के माध्यम से उसको विकसित करने का प्रयास करें। आपने यह भी बताया कि शिक्षक समाज का सबसे जिम्मेदार व सबसे सम्मानित प्राणी होता है, क्योंकि शिक्षक ही बच्चों में नैतिक मूल्यों का विकास करते हुए, उनके कर्तब्य बोध का ज्ञान करवाते हुए, शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण बनाते हुए, सभी छात्रों एवं छात्राओं के प्रति समदृष्टि रखते हुए उनको उचित शिक्षा देने के साथ-साथ उनका सर्वांगीण विकास करने के साथ-साथ उनका व्यक्तित्व विकास करता है, शिक्षक ही समाज का ऐसा प्राणी है, जो इंजिनियर, डाक्टर, अधिकारी समाज के सभी वर्ग के लोगों का निर्माण करता है। एक शिक्षक अपने बच्चों से आत्मिक लगाव लखते हुए अपने शिष्य को आत्मज और शिष्या को आत्मजा के रूप में देखता है। शिक्षक बच्चों के सामाजिक, नैतिक, धार्मिक सभी मूल्यों की नीव डालते हुए उसका विकास करता है। शिक्षक समाज का सूत्रधार होता है जो बच्चों को उचित शिक्षा देते हुए उसका व्यवहारिक जीवन में कैसे उपयोग करना है इसकी नीव डालता है, एक शिक्षक ही समाज की समस्त अपेक्षाओ को पूरा करता है। कार्यक्रम के प्रारम्भ में अतिथि का परिचय व स्वागत डॉ.सीडी सिंह प्रबन्धक नेहरू बालोद्यान ने दिया तथा विषय को प्रस्तावित करते हुए कहा कि शिक्षा का उद्देश्य शिक्षा प्राप्त करके उसे व्यवहारिक जीवन में उपयोग करना होता है। बच्चों को शिक्षा देने के साथ-साथ उनका सर्वांगीण विकास करना शिक्षक का मुख्य दायित्व होता है। कार्यक्रम का संचालन अरविन्द सिंह ने किया। सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए विद्यालय की संचालिका डॉ.चन्द्रकला सिंह ने कहा हमारा उद्देश्य ही है एक अबोध बालक को सुबोध नागरिक बनाना, इसके लिए हम कृतसंकल्प है। कार्यक्रम मेें प्रधानाचार्य संजय कुमार सिंह, नेहरू बालोद्यान सीनियर सेकेण्ड्री की प्रधानाचार्या प्रियंका सिंह, संचालिका डॉ.चन्द्रकला सिंह के साथ-साथ तीनो शाखाओं के सभी अध्यापक, अध्यापिका उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
पोस्टर में सानिया मौर्य, काव्य लेखन में हिमांशी अव्वल
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में सानिया मौर्य और काव्य लेखन में हिमांशी श्रीवास्तव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यार्थियों ने रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
शिक्षक सामाजिक अभियन्ता के रूप में होता है : डा.समर बहादुर

Previous article

