― Advertisement ―

spot_img

एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह ने किया पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण

जौनपुर। Jaunpur SSP Inspection के तहत जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह...
Homeअपना जौनपुरशिक्षक को घेर सरे आम बदमाशों ने की पिटाई

शिक्षक को घेर सरे आम बदमाशों ने की पिटाई

जौनपुर धारा, जौनपुर। लाइन बजार थाना क्षेत्र के पचोखर गांव निवासी 40वर्षीय सूर्य कान्त यादव की विद्यालय जाते वक्त रास्ते में मुंह बाधे अज्ञात बदमाशों ने पीटकर घायल कर दिया। जानकारी के अनुसार उक्त शिक्षक शनिवार सुबह साढ़े नौ बजे अपने विद्यालय नेहरू इण्टर कालेज कुवर्दा जा रहा था। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के कुवर्दा चौराहे पर विद्यालय से 100मीटर पहले पहुंचे ही थे कि मुंह बाधे चार पांच की संख्या में खड़े बदमाशों ने लाठी डण्डा से हमला कर दिया। यह देख आस-पास के लोग दौड़े। लोगों को आता देख बदमाश भाग निकले। विद्यालय जा रहे छात्र भी मौके पहुंच गये। अपने शिक्षक का पहचान अंग्रेजी के शिक्षक के रूप किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायल शिक्षक को अस्पताल ले गयी। पुलिस की पूछताछ में कुछ छात्रों ने बादमाशों की पहचान भी बता दी है।

Share Now...