Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरशाहगंज विधानसभा कों प्रदेश का सर्वोच्च बनाना लक्ष्य : रमेश सिंह

शाहगंज विधानसभा कों प्रदेश का सर्वोच्च बनाना लक्ष्य : रमेश सिंह

  • एक करोड़ पांच लाख रुपए लागत से पांच परियोजनाओं का हुआ शिलान्यास
  • फरवरी में आयोजित होगा सामुहिक विवाह एवं शाहगंज महोत्सव

जौनपुर धारा, शाहगंज। विधायक रमेश सिंह ने कहा कि हमारी सरकार बगैर किसी भेदभाव के सभी वर्गों का विकास कर रही है। पश्चिमी कौड़िया स्थित वैष्णो नगर मोहल्ले में तथा भादी में एक करोड़ पांच लाख की लागत से निर्मित होने जा रही लगभग एक किमी इंटरलॉकिंग सड़क व पक्की नाली के निर्माण कार्य का शिलान्यास करने के उपरांत जनमानस को संबोधित कर रहे थे। कहा आगामी माह फरवरी में शाहगंज महोत्सव का आयोजन होगा। 17 फरवरी को 751 जोड़ों का सामुहिक विवाह 18 फरवरी को 501 दिव्यांगो कों ट्राई साइकिल वितरण किया जायेगा। देर शाम सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। उन्होने कहा पिछली सरकारों ने अपने हित के लिए समाज को जाति-धर्म में बांटने से गुरेज नहीं किया। विकास कार्य भी वोटबैंक के आधार पर कराए जाते थे। किंतु आज केंद्र की सरकार हो या प्रदेश की बिना किसी भेदभाव के सभी का विकास किया जा रहा है। जिसका उदाहरण यह अल्पसंख्यक बाहुल्य मोहल्ला है। कार्यक्रम को पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष श्यामजी मोदनवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता बेचन सिंह, एजाज अली आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान कौड़िया दुर्गा प्रसाद चौधरी तथा संचालन वेद प्रकाश जायसवाल ने किया। आयोजित कार्यक्रम में आभार सभासद अब्दुल्लाह राईन ने व्यक्त किया। इस दौरान मौलाना अकरम, अर्पित जायसवाल, सिकंदर साहू, धीरज पाटिल, फिरोज अहमद, अरशद, गयासुद्दीन सहित आदि मौजूद रहे।