जौनपुर धारा, शाहगंज। आगामी छह मार्च को सामूहिक विवाह तथा शाहगंज महोत्सव के आयोजन को लेकर मंगलवार को विधायक रमेश सिंह व रमेश चंद्र मिश्र ने अधिकारियों संग कार्यक्रम स्थल रामलीला मैदान का जायजा लिया। छह मार्च को प्रस्तावित एक दिवसीय महोत्सव में 251 जोड़ों के सामूहिक विवाह के साथ ही रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य करेंगे। उनके अलावा राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार असीम अरुण, कैबिनेट मंत्री संजय निषाद, राज्यमंत्री संजीव गौड़, प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह, राज्यमंत्री गिरीश यादव सहित दर्जनों मंत्रियों के शामिल होने की संभावना है। सांस्कृति विभाग के कलाकारों द्वारा ब्रज की होली, बुंदेलखंड का नृत्य तथा क्षेत्रीय लोक कलाकारों द्वारा भी रंगारंग प्रस्तुति दी जाएगी। इसके अलावा भेजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह, अभिनेता व सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ, गायक रितेश पांडेय, मोहन राठौर, हर हर सम्भू फेम अभिलिप्सा पांडा सहित दर्जनों स्टार सम्मिलित होंगे। इस दौरान एसडीएम अंकित कुमार, नगर पालिका अधिशासी अधिकारी प्रदीप गिरी, क्षेत्राधिकारी चोब सिंह, एसडीओ विद्युत रोशन जमीर, खंड विकास अधिकारी सुइथाकलां, सोंधी व खुटहन आदि मौजूद रहे।
― Advertisement ―
श्रमजीवी एक्सप्रेस में छूटे तीन बच्चे, जीआरपी ने मां से मिलाया
श्रमजीवी सुपरफास्ट एक्सप्रेस में वाराणसी कैंट स्टेशन पर मां के ट्रेन से उतरने के बाद तीन बच्चे अकेले रह गए। जौनपुर जीआरपी ने चेकिंग के दौरान बच्चों को सुरक्षित बरामद किया और पहचान व तस्दीक के बाद उनकी मां से मिलाया।
शाहगंज महोत्सव की तैयारियों का विधायक ने लिया जायजा

Previous article

