Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

आत्मा गवर्निंग बोर्ड की बैठक में 527.11 लाख की कृषि कार्ययोजना मंजूर

विकास भवन में आयोजित आत्मा योजना की बैठक में 527.11 लाख रुपये की कृषि कार्ययोजना स्वीकृत की गई। किसानों के प्रशिक्षण, कृषि नवाचार और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर विशेष चर्चा हुई।
Homeअपना जौनपुरशार्ट शर्किट से लगी आग से किराना की दुकान खाक

शार्ट शर्किट से लगी आग से किराना की दुकान खाक

  • तीन लाख से अधिक का हुआ नुकसान, गुलजारगंज बाजार की घटना

जौनपुर धारा, सिकरारा। थाना क्षेत्र के गुलजारगंज बाजार के समीप माइनर नहर के समीप रविवार देर रात बिजली की शार्टशर्किट से एक किराना की दुकान जलकर खाक हो गयी। अगलगी की घटना से तीन लाख से अधिक का नुकसान हुआ। बताया जाता है कि टेकारी गांव के महेंद्र कुमार सिंह उर्फ पप्पू गुलजारगंज बाजार में नहर माइनर के पास कई वर्ष से अपने निजी रूम में किराना की दुकान चलाते थे। नित्य की भांति रविवार 8 बजे रात दुकान बंद करके वे घर चले गए। रात 11 बजे के करीब राकेश हलवाई अपने छत पर टहल रहे थे कि दुकान से उन्हें धुआं उठता दिखाई दिया तो इसकी सूचना उनके द्वारा पंकज प्रधान को दिया गया तो काफी लोग मौके पर जुट गए। इसकी जानकारी महेंद्र कुमार को दी गई  सभी लोग मौके पर पहुंचकर शटर का ताला खोलकर उसे उठाने का प्रयास किया तो वह नहीं उठा और काफी गर्म भी था। इसके बाद दमकल विभाग को फोन किया गया। मौके पर पहुंचे कर्मियों ने एक तरफ की दीवार तोड़ी तो दुकान धू-धू करके जल रही थी फिर आग बुझाया गया लेकिन सब कुछ जल चुका था। पूछने पर किराना व्यवसाई ने बताया कि 2 दिन पहले बोर्ड के पास लाइन का तार चूहे ने काट दिया था जिसे जोड़ा गया था हो सकता है कि दोनों तार आपस में सट गए होंगे और आग लग गई होगी। नुकसान के विषय में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि लगभग 3:30 लाख का माल मेरे पास था जो सब जल गया। यहां तक की दुकान में काउंटर कपाट भी नहीं बचा सब कुछ जलकर खाक हो गया।