Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरबलिया से माल लादकर लापता हुआ ट्रक खुटहन से बरामद

बलिया से माल लादकर लापता हुआ ट्रक खुटहन से बरामद

जौनपुर धारा, खुटहन। बलिया जिले के मयूरघाट निवासी एक कारोबारी के यहां से 22 मार्च को 8 लाख का माल लादकर आजमगढ़ के लिए चला डीसीएम रास्ते से लापता हो गया था। 19 दिन के बाद डीसीएम खुटहन थाना क्षेत्र से बरामद हुआ। डीसीएम पर लदा माल जौनपुर के खेतासराय और शाहगंज से बरामद हुआ। बेचने वालों की निशानदेही पर पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया।  शाहगंज क्षेत्र में एराकियाना स्थित पेट्रोल पंप के पास चोरी का बिस्कुट, चॉकलेट, नमकीन आदि सामानों से भरा एक पिकअप पहुंचा था। स्थानीय कारोबारियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पिकअप के चालक को हिरासत में लेकर पूछा तो पता चला कि सामान खेतासराय से आया है। ऐसे में पुलिस ने खेतासराय के एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो चोरी के मामले का खुलासा हुआ। इस संबंध में शाहगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक सदानंद राय ने बताया कि बलिया जिले का मामला था, इसलिए आरोपी को वहां की पुलिस ले गई है। खेतासराय से हिरासत में लिए गए आरोपी से पूछताछ की गई तो पता चला कि बलिया जिले के कोतवाली मयूर घाट निवासी राजन कुमार केसरी की एजेंसी से आठ लाख का बिस्कुट, चाकलेट, नमकीन समेत अन्य सामान डीसीएम में लादकर 22 मार्च को आजमगढ़ के मकवरगंज के एक स्टोर पर पहुंचाने के लिए निकला था। वहीं डीसीएम पर लदे माल को चालक ने लाकर खेतासराय में बेच दिया। पूछताछ के आधार पर ही खुटहन से डीसीएम भी बरामद की गई।