Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

एनसीसी कैडेटों ने पूरा किया सैन्य फायरिंग प्रशिक्षण, सड़क सुरक्षा का भी मिला पाठ

पूर्वांचल विश्वविद्यालय में आयोजित 98 यूपी बटालियन एनसीसी के संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में कैडेटों ने सैन्य फायरिंग प्रशिक्षण पूरा किया। शिविर में सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों की भी जानकारी दी गई।
Homeअपना जौनपुरशादी से इंकार करते पर गर्भवती युवती पहुंची कोतवाली

शादी से इंकार करते पर गर्भवती युवती पहुंची कोतवाली

  • पुलिस को तहरीर देकर शादी कराने के लिए लगाई गुहार

जौनपुर धारा, मछलीशहर। बरसठी थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती का प्रेम कोतवाली क्षेत्र के दाउदपुर गांव निवासी एक युवक से चल रहा था। दोनो के बीच बने शारीरिक संबंध के बाद युवती गर्भवती हो गई तो युवक ने शादी से इंकार कर दिया, तो वह अपने माता पिता के साथ कोतवाली पहुंचकर पुलिस से शादी कराने के लिए गुहार लगाई है। कोतवाली क्षेत्र के उक्त ग्राम निवासी एक युवक की बरसठी थाना क्षेत्र में रिश्तेदारी है। वह अपने रिश्तेदार के यहां आता जाता था। उसका पड़ोस की युवती से शारीरिक सम्बंध हो गया। युवती जब गर्भवती हो गई तो उसने शादी के लिए दबाव बनाया। युवक विवाह करने से मुकर गया तो पीड़िता अपने माता पिता के साथ कोतवाली मछलीशहर आई और पुलिस से विवाह कराने की गुहार लगाई है। मामले में थानाध्यक्ष यजुवेंद्र सिंह का कहना है कि दोनो पक्षों को बुलाकर वार्ता की गई। युवक विवाह करने को तैयार हो गया है।