जौनपुर धारा, जौनपुर। सुइथाकला थाना पुलिस गस्त के दौरान क्षेत्र से दो अभियुक्तों को लगभग ढाई किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया। मामले में बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर पुलिस कार्रवाई करते हुए सभी को न्यायालय भेज दिया।सरायमोहिउद्दीनपुर बाजार के पास से पुलिस ने दो किलो 500ग्राम गांजा के साथ दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। बतौर पुलिस गस्त के दौरान उपनिरीक्षक नौशाद अहमद अपने हमराहियों के साथ सरायमोहिउद्दीनपुर निवासी असकरन गुप्ता 40को एक किलो दो सौ ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया। वहीं पट्टीनरेन्द्रपुर निवासी आकाश खान 26 पुत्र सब्बीर खान एक किलो तीन सौ ग्राम गांजे के साथ उपनिरीक्षक लक्ष्मण सिंह मय हमराहियों द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर दोनों अभियुक्तों को विधिक कार्रवाई करते हुए सभी को न्यायालय भेज दिया गया। टीम में हेडकांस्टेबल विनोद यादव, लालधर यादव, धर्मेंद्र गिरी समेत अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
ढाई किलो गांजा के साथ दो गिरफ्तार

Previous article
Next article

