― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरशहीद जवानों के याद में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

शहीद जवानों के याद में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

जौनपुर धारा, जौनपुर। शुक्रवार को दोपहर लगभग 12बजे आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारी द्वारा जम्मू कश्मीर में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।

जिला अध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह मुन्ना ने कहा कि जम्मू-कश्मीर से बुधवार को एक ऐसी खबर आई, जिसमें अनंतनाग में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में 4 भारतीय सपूत जवान शहीद हो गए। आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर उस वक्त गोली चला दी, जब वे सर्च ऑपरेशन चला रहे थे। इस हमले में वह घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए आनन-फानन में एयरलिफ्ट किया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। सेना के कर्नल मनप्रीत सिंह, बटालियन कमांडिंग मेजर आशीष धोनैक और जम्मू-कश्मीर पुलिस के डीएसपी हुमायूं भट, राइफल मैन रवि कुमार की शहादत से पूरा देश स्तब्ध है। आज हम सभी भारतीय नागरिक सभी शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। जिला मीडिया प्रभारी अतुल कुमार तिवारी ने कहा कि हम सभी भारतीय नागरिकों के लिए बहुत ही दुखद खबर है, जम्मू कश्मीर में हुए आतंकी हमले में सभी शहीद जवानों को हम सभी श्रद्धांजलि अर्पित कर सत् सत् नमन करते हैं और सभी शहीद जवान हम सभी भारतीय नागरिकों के दिल में आजीवन अमर रहेंगे। श्रद्धांजलि सभा जिला सचिव शैलेंद्र यादव, जिलाउपाध्यक्ष अमरनाथ यादव, जिला कोषाध्यक्ष डॉ.दिवाकर मौर्य, जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह, महिला प्रकोष्ठ जिला सचिव रंभा सिंह, आशुतोष मौर्या, केपी गुप्ता, पूर्व नगर अध्यक्ष बंटी अग्रहरि, खेल प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सनी पाल, प्रमोद पाल, नीरज पाल, विशाल यादव, रोहित यादव, यूथ विंग जिलाध्यक्ष  धर्मेंद्र कुमार, जिया लाल यादव, प्रमोद सिंह,  धीरज कुमार, महेश यादव, गोविंद रविंद्र कुमार, अमित सिंह, शुभम पाल, प्रमोद, उमेश, विशाल कुमार, नीरज कुमार, महेश यादव, वीरेंद्र कुमार, राहुल रोहित, शामू यादव, सूरज गुप्ता, मनजीत, एडवोकेट कुलदीप यादव इत्यादि सैकड़ो लोग उपस्थित हुए।

Share Now...