Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरशहीद को श्रद्धासुमन अर्पित कर शिक्षकों ने की पुरानी पेंशन बहाली की...

शहीद को श्रद्धासुमन अर्पित कर शिक्षकों ने की पुरानी पेंशन बहाली की मांग

  • मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से भेजा, निकाला कैंडल मार्च

जौनपुर धारा, जौनपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ नवीन के प्रांतीय अध्यक्ष धर्मेंद्र यादव के आह्वान पर जिला इकाई जौनपुर के पदाधिकारियों ने जिला अध्यक्ष राज केसर यादव के नेतृत्व में जनपद के शिक्षक कर्मचारियों की ओर से गुरूवार को पेंशन शहीद डॉ. राम आशीष सिंह की छठें शहादत दिवस पर बीआरपी इंटर कॉलेज में श्रद्धांजलि सभा करते हुए शहीद के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर कॉलेज से रोडवेज तिराहा होते हुए कलेक्ट्रेट परिसर स्थित क्रांति स्तंभ तक कैंडल मार्च निकाला गया और वहीं पर शहीद होने वाले के सपने पुरानी पेंशन बहाली सहित 9 सूत्री मांगों का ज्ञापन मुख्यमंत्री को संबोधित जिलाधिकारी को सौंपा गया। प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र यादव ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली ही सरकार की ओर से शहीद के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। श्रद्धांजलि सभा में कॉलेज के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डा. चन्द्रसेन ने कहा कि पेंशन बहाल कराने के लिए संघर्ष करते हुए अपनी जान न्यौछावर करने वाले डॉक्टर रामाशीष सिंह की शहादत का ही परिणाम देश के विभिन्न राज्यों में पुरानी पेंशन बहाली के रूप में दिखाई देने लगा है।  जिलाध्यक्ष राज केशर यादव ने कहा है कि आज हम शिक्षक कर्मचारी संकल्प लेते हैं कि जब तक पुरानी पेंशन बहाल नहीं हो जाती तब तक सरकार से हमारा संघर्ष अनवरत जारी रहेगा। श्रद्धांजलि सभा को जिला संरक्षक डॉ. सुनील कांत तिवारी, जिला मंत्री राम सूरत वर्मा, पूर्व जिला मंत्री शैलेंद्र सरोज, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. चंद्रसेन सहित अन्य लोगों ने शहीद के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर सरकार से शहीद के पुरानी पेंशन बहाली के सपने को साकार करने की मांग की। कैंडल मार्च में नागेंद्र प्रसाद यादव, विनीत यादव, विजय प्रकाश गौतम, भूषण यादव, बाँकेलाल प्रजापति, टीडी सरोज, मनीष श्रीवास्तव, विनोद पाल, अनिल यादव आदि  शिक्षक रहे।

Share Now...