Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरशरीयत को समझने के लिए जरूरी है कि मिल्लत उल्मा से राब्ता...

शरीयत को समझने के लिए जरूरी है कि मिल्लत उल्मा से राब्ता रखें : मौलाना आगा आबिद

जौनपुर धारा, जौनपुर। मस्जिद रौजा मख़्दूम शाह अढ़न चहारसू में शेख नियाज हैदर साबिक मुतवल्ली इमामबाड़ा कल्लू मरहूम एवं साबिक सदर अन्जुमन कासिमया चहारसू द्वारा आयोजित शनिवार को मजलिस का आयोजन किया गया। मजलिस को सम्बोधित करते हुए मौलाना आगा आबिद खां नजफी ने कहा कि मिल्लत को शरीयत की जानकारी के लिए आलियों से राब्ता रखना चाहिए। शिया समाज को मंलगियत से होशियार रहने की जरूरत है यह वायरस शियत को नुकसान पहुंचा रहा है। अखबारी नजरिया आज के दौर में अपना वजूद लगभग खो चुका है। शिया समाज को उसूली नजरिया को मजबूत करना चाहिए। मराज ए केराम (विश्व धर्म गुरुओं) के फतवों पर अमल करना चाहिए। मिल्लत तभी तरक्की करेगी जब मिल्लत में एकता होगी। उन्होंने अलमदारे हुसैनी हजरत अब्बास (अ.स) की जिन्दगी के विभिन्न पहलुओं पर रौशनी डाली और उनकी शहादत का जिक्र करते हुए उनके मसायब पढ़े। मजलिस में सैय्यद शाकिर वास्ती ने सोजखानी की। अंजुमन जाफरिया ताड़तला ने नौहाखानी की। मजलिस में  शौकत हुसैन, अजहर अब्बास, वसीम  हैदर, शेख अली मंजर डेजी, सैय्यद असलम नक़्वी, सैय्यद जाफर जुलकदर आदि मौजूद थे।