Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरव्हाइट कोट सेरेमनी में मेडिकल छात्रों ने बिखेरा जलवा

व्हाइट कोट सेरेमनी में मेडिकल छात्रों ने बिखेरा जलवा

जौनपुर धारा, जौनपुर। उमानाथ सिंह स्वशासी राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय में मंगलवार को व्हाइट कोर्ट सेरेमनी का आयोजन मेडिकल कॉलेज के सभागार में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्राचार्य प्रोफेसर शिव कुमार ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। कॉलेज के छात्र छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, एकल गीत, समूह गीत की प्रस्तुति कर जलवा बिखेरा। छात्र-छात्राओं ने इस पल को यादगार बनाने के लिए फोटो भी खिंचाई। देश के अलग-अलग हिस्सों से डॉक्टर बनने की उम्मीद में मेडिकल की पढ़ाई के लिए आए छात्र-छात्राओं का यह पहला मिलन कार्यक्रम था। इनमें से प्रथम काउंसलिंग में 100 छात्रों ने एमबीबीएस सत्र 2022-23 के प्रथम वर्ष में प्रवेश लिया है। नेशनल मेडिकल काउंसिल (एनएमसी) की रिपोर्ट व शासन के निर्देश पर उमानाथ सिंह स्वशासी राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय में द्वितीय बैच के लिए पढ़ाई शुरू कर दी गई है। सुबह 10:30 बजे ही प्राचार्य प्रोफेसर शिव कुमार ने छात्र-छात्राओं की व्हाइट कोर्ट सेरेमनी प्रक्रिया पूरी की। इसके पश्चात उन्होंने चरक संहिता की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि व्हाइट कोट पहनने के बाद समाज के प्रति उत्तरदायित्व काफी बढ़ जाता है। इस मेडिकल कॉलेज को बेहतर बनाने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है तथा शिक्षक और छात्रों के बीच विद्वेष की भावना नहीं होनी चाहिए। शिक्षक और छात्रों के बीच मधुर संबंध होने चाहिए। छात्रों से नियमित क्लास करने पर जोर देते हुए कहा व्हाइट कोट को धारण करने के बाद जिंदगी में नया बदलाव आने वाला है अनुशासन लगन और ईमानदारी के साथ अपने सपनों को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। मेडिकल कॉलेज के सीएमएस डॉक्टर एए जाफरी ने कहा कि 80ज्ञ् उपस्थिति अनिवार्य है इसका पालन सभी छात्र-छात्राओं को करना चाहिए। उन्होंने कहा आज के दिन फर्स्ट ईयर के विद्यार्थियों के लिए ऐतिहासिक है। व्हाइट कोर्ट के उत्तरदायित्व को समझने की जरूरत है। इस मौके पर एनाटॉमी, फिजियोलॉजी और बायोकेमिस्ट्री के विभागाध्यक्ष मौजूद रहे। डॉक्टर साधना अजय ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।