जौनपुर धारा,जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलपति सभागार में कुलपति प्रो.वंदना सिंह की अध्यक्षता में समर्थ पोर्टल के क्रियान्वन हेतु अधिकारियों एवं विभागाध्यक्षों की बैठक हुई। भारत सरकार के डिजिटल इंडिया अभियान के तहत देश के सभी राज्य विश्वविद्यालय इससे जुड़ रहे है। विश्वविद्यालय ने भी समर्थ पोर्टल पर अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराने की तैयारी कर ली है। आने वाले समय में विश्वविद्यालय की हर शैक्षणिक, प्रशासनिक और अकादमिक गतिविधि इस पर होगी। बैठक में कुलपति प्रो.वंदना सिंह ने कहा कि डिजिटल का जमाना है, समर्थ पोर्टल पर सूचनाएं अपलोड होने से बहुत सारे लाभ होंगे। उन्होंने कहा कि विभागाध्यक्ष समर्थ पोर्टल पर पाठ्यक्रम विवरण एवं विद्यार्थियों की सूचना शीघ्र अपडेट करे। उन्होंने पोर्टल के विभिन्न आयामों पर समन्वयकों से विस्तार से चर्चा की। कुलसचिव महेंद्र कुमार से समर्थ पोर्टल के सम्बन्ध में शासन से मिले निर्देशों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि इस कार्य को सभी विभाग प्राथमिकता पर करें। गौरतलब है कि बीतें दिनों उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं राज्य विश्वविद्यालयों की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल की अध्यक्षता में डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला ‘समर्थ से सामर्थ्य‘ सम्पन्न हुई थी। जिसमें प्रदेश के राज्य विश्वविद्यालयों में ‘समर्थ पोर्टल‘ को सफलतापूर्वक लागू के लिए अनुबंध हुआ था। इस अवसर पर वित्त अधिकारी संजय कुमार राय, परीक्षा नियंत्रक अजीत कुमार सिंह, प्रो.अजय प्रताप सिंह, प्रो.मनोज मिश्र, प्रो.सौरभ पाल, प्रो.संदीप सिंह, डॉ.आशुतोष सिंह, उप कुलसचिव बबिता सिंह, डॉ.अमित वत्स समेत अधीक्षक एवं प्रभारी उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम
मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।
विश्वविद्यालय समर्थ पोर्टल पर सशक्त उपस्थिति कराये दर्ज : कुलपति

Previous article
Next article

