जौनपुर धारा,जौनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर सपा के वरिष्ठ नेता डॉ.सुर्यभान यादव को मिर्जापुर लोकसभा क्षेत्र का प्रचार प्रभारी बनाया गया है। प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने शाहगंज डेहरी गांव के निवासी नेता डॉ.सूर्यभान यादव को पत्र जारी करते हुए निर्देश दिया है कि तत्काल वह मिर्जापुर लोकसभा क्षेत्र-79 में पहुंचकर जनता के बीच भ्रमण जनसंपर्क प्रचार करके समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को जीतने का काम करेंगे और चुनाव की जिम्मेदारी संभालेंगे। इस बारे में मिर्जापुर के समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष एवं लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी रमेश चंद्र विन्द को सूचित कर दिया गया है। डॉ.सुर्यभान यादव ने बताया कि जो भी जिम्मेदारी मिली है, उसे पूरी निष्ठा से निर्वहन करने का काम करूंगा और पार्टी के प्रत्याशियों को सफलता दिला कर ही दम लिया जाएगा।
― Advertisement ―
कीचड़ में फंसी जिंदगी: सड़क के लिए ग्रामीणों का हल्ला बोल, मानसून से पहले निर्माण की मांग
मुंगराबादशाहपुर के सतहरिया गांव में वर्षों से जर्जर पड़े संपर्क मार्ग को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। कीचड़ और गड्ढों से भरी सड़क पर प्रदर्शन कर लोगों ने मानसून से पहले पक्की सड़क निर्माण शुरू कराने की मांग की।
डॉ.सुर्यभान यादव मिर्जापुर के सपा प्रचार प्रभारी बने


