जौनपुर धारा, जौनपुर। मड़ियाहूँ में लगभग 10 बजे के आसपास संत रामपाल महराज के शिष्यों द्वारा अध्यात्मिक चेतना व विशाल सतगुरु शोभायात्रा रानीपुर बाईपास चौराहे से खैरुद्दीनगंज बाड़ा, ददरा बाईपास, गांधी तिराहा, भगत सिंह तिराहा होते हुए मौर्या कटरे पर समाप्त हुई।
इस शोभायात्रा में जगतगुरु तत्वदर्शी संत रामपाल महाराज के तत्वावधान में निकाला गया। इस शोभायात्रा में संत रामपाल के अनुयायियों ने लगभग सैकड़ों की संख्या में भाग लिया। शोभायात्रा का मुख्य उद्देश्य समाज से बुराइयों को दूर करना जैसे रिश्वतखोरी, नशाखोरी, व्यभिचार, भ्रूणहत्या, भ्रष्टाचार, शराब, जुआ, कुरितियाँ जो मानव समाज में व्याप्त है। इन कुरितियों को समाप्त करने के लिए जनमानस को जागरूक करने के लिए शोभायात्रा के माध्यम से अंधविश्वास को जड़ से खत्म करने के लिए निकाली गयी। इस अवसर पर जिला सेवादार रामजी दास ने भक्तों को संत रामपाल ही वर्तमान में एकमात्र पूर्ण संत हो जो समाज को सही दिशा देने के लिए संघर्षरत है जिनके शरण में जाने से लाखों लोग इन सब बुराइयों को छोड़ चुके है और सुखमय जीवन व्यापन कर रहे है। इस अवसर पर राजेश दास, सुरेश दास, यशवतदास, शुभम दास, गणेश दास, राधेकृष्णा दास सहित सैकड़ों की संख्या में भक्तगण उपस्थित रहे।



