Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeमनोरंजनविवेक अग्निहोत्री बोले : वो समय दोबारा आ गया जब स्टार पॉवर...

विवेक अग्निहोत्री बोले : वो समय दोबारा आ गया जब स्टार पॉवर से हिट होती थीं फिल्में

विवेक अग्निहोत्री का कहना है कि पठान की सफलता का पूरा श्रेय शाहरुख खान को जाता है। शाहरुख ने जिस तरीके से फिल्म की मार्केटिंग और प्रमोशन की, इसमें कोई शक नहीं है फिल्म उनकी वजह से ही इतनी बड़ी हिट हो पाई है।हालांकि विवेक ने ये भी कहा है कि पठान के हिट होने से नेपोटिज्म और स्टार पॉवर जैसे कॉन्सेप्ट की जीत हुई है। उनका कहना है कि पठान की सफलता का ज्यादातर क्रेडिट बायकॉट वालों को भी देना चाहते हैं क्योंकि उन्हीं की अनावश्यक टिप्पणियों की वजह से पठान इतनी बड़ी ब्लॉकबस्टर बन गई।विवेक अग्निहोत्री का कहना है कि पठान को हिट कराने में बायकॉट गैंग का भी भरपूर योगदान है। उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि कुछ श्रेय उन लोगों को भी जाना चाहिए जो फिल्म के खिलाफ बिना मतलब के बयान और प्रोटेस्ट कर रहे थे।’विवेक के मुताबिक, पठान का हिट होना नेपोटिज्म और स्टारकल्चर की जीत है। उन्होंने कहा, ‘मुझे ऐसा लग रहा है कि अब फिर से वो समय आ रहा है जब स्टार पॉवर की वजह से फिल्में हिट हो जाती थीं। मैं मानता हूं कि पठान का हिट होना इसी स्टार पॉवर, फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े हैवी सिस्टम और नेपोटिज्म की जीत है।’विवेक अग्निहोत्री ने एक पॉडकास्ट में बात करते हुए कहा, ‘शाहरुख खान ने जिस तरीके से फिल्म का प्रमोशन और मार्केटिंग की है, इसमें कोई शक नहीं है कि पठान को हिट कराने में सबसे बड़ी भूमिका उन्हीं की है। उन्होंने पठान पठान बॉक्स ऑफिस पर रोज नए रिकॉर्ड्स बना रही है। 25 जनवरी को रिलीज हुई इस फिल्म ने डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर अब तक 502 करोड़ की कमाई कर ली है। हिंदी वर्जन में बाहुबली 2 के बाद ये दूसरी सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बन गई है।अब जल्द ही फिल्म बाहुबली 2 का भी रिकॉर्ड तोड़ देगी। बाहुबली 2 के हिंदी वर्जन ने 510 करोड़ की कमाई की थी। वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म की टोटल कमाई 950 करोड़ से ज्यादा हो गई है।पठान की जबरदस्त सफलता के बीच शाहरुख खान ने हाल ही में सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर फैंस का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने लिखा, ‘सूर्य अकेला रहता है, वो जलता भी है लेकिन अंधेरे को चीरते हुए फिर से उजाला कर देता है। पठान को चमकने देने के लिए आप सभी का शुक्रिया।’जाहिर है कि पठान के जरिए शाहरुख ने करीब चार साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी की है। इससे पहले 2018 में आई उनकी फिल्म ‘जीरो’ बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी थी।